फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus crushed the constable on Pallavapuram highway

Aligarh: रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, सिपाही को 20 मीटर तक घसीटा, हुई दर्दनाक मौत, बस चालक पकड़ा

Sun, 03 Sep 2023 05:57 PM IST
चमन शर्मा नवीन रावत, अमर उजाला, अलीगढ़
नवीन रावत, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 05:57 PM IST
सार

मोदीपुरम पल्लवपुरम फेस वन के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पल्लवपुरम थाने में तैनात घायल हो गया। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Roadways bus crushed the constable on Pallavapuram highway
मृतक सिपाही धर्मेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिपाही थाने से ड्यूटी कर बाइक से कमरे पर जा रहा था। रास्ते में रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सिपाही को बस 20 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही की मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


मृतक की बाइक

मोदीपुरम पल्लवपुरम फेस वन के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पल्लवपुरम थाने में तैनात घायल हो गया। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी।  पुलिस ने बस चालक को पकड़ लिया, पर परिचालक मौका देखकर भाग गया।
विज्ञापन


टक्कर मारने वाली बस
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना गंगीरी के गांव नगला चौखे निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र राम ब्रजेश सिंह वर्ष 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। सितंबर 2022 में धर्मेंद्र का मेरठ में स्थानांतरण हुआ था। पांच माह पहले धर्मेंद्र पल्लवपुरम थाने पर तैनात हुए थे। सिपाही शुक्रवार ड्यूटी करके थाने पर ही सो गया। सुबह तड़के धर्मेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन में अपने क्वार्टर पर जा रहा था। 

फेस वन के सामने मुज़फ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में साइड मार दी, जिस कारण सिपाही बस के पहिए के नीचे आ गया। बस चालक 20 मीटर तक सिपाही को घसीटता रहा, जिस कारण सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही सिपाही के परिजनों को सूचना दी।

स्पोर्टस कोटे से सिपाही बना था धर्मेंद्र

मृतक सिपाही धर्मेंद्र स्पोर्टस कोटे से सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। अभी सिपाही आगे की पढ़ाई कर एसआई की तैयारी कर रहा था। धर्मेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। बाइक चलाने के दौरान धर्मेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। साइड लगने के दौरान बस का पहिया सिपाही की छाती पर चढ़ गया था। 

मृतक सिपाही धर्मेंद्र

पढ़ने में थे होशियार धर्मेंद्र
राम ब्रजेश सिंह के तीन बेटे और एक बेटी हैं। सबसे बडे बेटे देवेंद्र, फिर धर्मेंद्र, प्रवेंद्र व एक बेटी रूबि हैं। जिसमें से देवेंद्र व रूबि की शादी हो चुकी है। परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र शुरू से ही पढ़ने में काफी होशियार था। सबसे पहले धर्मेंद्र की नौकरी रेलवे में लगी थी। छह माह रेलवे में भोपाल एमपी में नौकरी करने के बाद धर्मेंद्र 2021 में कॉस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। मृतक धर्मेंद्र के परिवार को सूचना दी, तो परिवार वाले पल्लवपुरम को रविवार की सुबह ही रवाना हो गए। धर्मेंद्र का शव गांव में रात तक आने की उम्मीद है। परिवार में धर्मेंद्र की मौत की सूचना मिले ही कोहराम मचा गया और गांव में मातम छा गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed