फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus collides with school van in Atrauli

Aligarh: अतरौली में रोडवेज बस ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल, चालक गंभीर, हादसे की होगी जांच

Tue, 23 Jan 2024 11:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:18 AM IST
सार

सुबह करीब 9.30 बजे  अतरौली के छर्रा मार्ग स्थित सेंट मैरी पब्लिक स्कूल की वैन  बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी। गांव ककेथल के निकट अलीगढ़ को ओर से जा रही रोडवेज बस ने घने कोहरे में वैन में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से तीन बच्चे घायल हो गए। मनीष, शिवानी, प्रतीक व  चालक ओमवीर को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Roadways bus collides with school van in Atrauli
क्षतिग्रस्त स्कूल वैन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली में गांव ककेथल के निकट रामघाट कल्याण मार्ग पर 23 जनवरी सुबह करीब 9.30 बजे घने कोहरे में रोडवेज बस ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। इसमें तीन बच्चे घायल हो गए व चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  हादसे की सूचना पर अभिभावकों व स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को आनन-फानन सीएचसी लाया गया। जहां से तीन बच्चों और चालक को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

करीब 22 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद 23 जनवरी को कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल खुले। सुबह करीब 9.30 बजे  अतरौली के छर्रा मार्ग स्थित सेंट मैरी पब्लिक स्कूल की वैन  बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी। वैन को गांव नोअरी निवासी ओमवीर पुत्र प्यारेलाल चला रहे थे। वैन में नोअरी निवासी ब्रजेश कुमार का 12 साल का बेटा मनीष व बेटी शिवानी 7 वर्ष, ककेथल निवासी योगेश का बेटा प्रतीक 10 वर्ष, यश पुत्र प्रमोद स्कूल जा रहे थे। गांव ककेथल के निकट अलीगढ़ को ओर से जा रही रोडवेज बस ने घने कोहरे में वैन में सामने से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर से बच्चे घायल हो गए। मनीष, शिवानी, प्रतीक व  चालक ओमवीर को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि यश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया। चालक के सिर व सीने में चोट होने से हालत गंभीर है। 

हादसे की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केपी मिस्त्री, स्कूल स्टाफ व बच्चों के अभिभावक सीएचसी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। स्कूल प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि रोडवेज की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। ईश्वर की गनीमत रही कि बुरी अहनोनी नहीं हुई। शिवानी व प्रतीक कक्षा एक व मनीष कक्षा तीन में पढ़ते हैं।


घने कोहरे के बाबजूद प्रशासन ने नहीं बढ़ाई छुट्टी
घना कोहरा और शीत लहर के होने के बाबजूद भी प्रशासन ने स्कूल में छुट्टी नहीं बढ़ाई। अलीगढ़ बीएसए ने केवल यूकेजी तक के बच्चों की 25 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। गांव ही नहीं शहर में भी बच्चे बस, वैन से स्कूल आते-जाते हैं, कोहरा सुबह से ही खूब है। अभिभावकों का मानना है कि प्रशासन को स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक अवकाश घोषित करना चाहिए।

हादसे की होगी जांच
अलीगढ़ बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने हादसे पर बताया कि हादसे की खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है। मौसम को देखते हुए स्कूलों में अवकाश करने की निर्णय जिलाधिकारी स्तर से होता है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed