Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways arrangements collapsed under the pressure of the crowd, passengers left wandering

Aligarh News: भीड़ के आगे ध्वस्त हुए रोडवेज के इंतजाम, भटकते रहे मुसाफिर

Sat, 14 Nov 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways arrangements collapsed under the pressure of the crowd, passengers left wandering
स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते यात्री। संवाद
दिवाली का त्योहार मनाकर काम पर लौटने वाले मुसाफिरों की भीड़ के आगे रोडवेज के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। मसूदाबाद और सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पर शुक्रवार को यात्रियों को बसों के लिए घंटों भटकना पड़ा। दिल्ली, नोएडा, मेरठ और वल्लभगढ़ के साथ आगरा व मथुरा रूट पर सबसे ज्यादा मारामारी रही।
विज्ञापन

त्योहार पर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने और फेरे बढ़ाने का दावा किया था, लेकिन बस स्टैंड पर हालात कुछ और ही नजर आए। सुबह से देर रात तक यात्री बसों के इंतजार में भटकते रहे। जो बसें पहुंचीं, वे पहले से यात्रियों से भरी थीं। ऐसे में कई यात्रियों को बस में जगह नहीं मिली। खासकर महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं
रोडवेज के साथ रेलवे में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। त्योहार से पहले दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ थी, जबकि अब दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में मारामारी है। अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली और छठ पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed