{"_id":"6037f59c8ebc3ee9490db5bc","slug":"road-water-and-electricity-issues-raise-in-udhyog-bandhu-meeting-city-office-news-ali2572250129","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में छाया सड़क, बिजली, पानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में छाया सड़क, बिजली, पानी का मुद्दा
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक में सड़क, बिजली, पानी का मुद्दा छाया रहा। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। साथ ही कहा कि जल संचयन के जिले में जितने भी स्थान हैं, उनके स्वरूप से कोई खिलवाड़ नहीं करेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ 1939 एक्ट की धारा 30 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उद्योगपतियों ने औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-2 ताला नगरी में रोड संख्या 6, 10 एवं 18 को गड्ढा मुक्त किए जाने की मांग उठाई। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम को समस्या के निस्तारण के अदेश दिए। साथ ही औद्योगिक आस्थान में भूखंड संख्या बी 1, बी 8 तक की सड़क को ऊंचा करने के लिए नगर आयुक्त को पत्र जारी किया।
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को लेकर डीएम ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण/शहरी विद्युत विभाग) को निर्देश दिए। ताला नगरी में कूड़ा न उठाए जाने की समस्या के निस्तारण के आदेश औद्योगिक विकास निगम को दिए। तालानगरी में स्ट्रीट लाइटों में सुधार किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
शहर के व्यस्त चौराहों पर यातायात सुविधा सुगम किए जाने के संबंध में एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया गया। अन्य समस्याओं को भी उद्योगपतियों की ओर से रखा गया। बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, जीएम डीआईसी श्रीनाथ पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।