फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

खैर में दस वर्षीय बच्ची को कैंटर ने कुचला

Sat, 28 Dec 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
प्राची का फाइल फोटो। - फोटो : KHAR
अलीगढ़ पलवल मार्ग पर खैर इंटर कॉलेज के निकट एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दस वर्षीय बच्ची पहिये के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर बच्ची के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगमा करने लगे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लगभग बीस मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैंटर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

खैर के उपाध्याय मोहल्ला निवासी मनोज शर्मा पुत्र विनोद शर्मा मजदूरी करते हैं। शुक्रवार शाम वह अपनी दस वर्षीय पुत्री प्राची के साथ बाइक से मंडी गए थे। वापस लौटते वक्त खैर इंटर कालेज के पास पीछे से आ रही कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गये। बच्ची कैंटर के पहिये के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनोद चोटिल हो गये। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गये। वह विलाप करते हुए हंगामा करने लगे। एसएसआई मनीष चिकारा मौके पर पहुंचकर बच्ची के परिवार वालों को समझाकर शांत किया। कैंटर चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed