फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

बस चालक सलीम के घर मचा कोहराम, दो बीवी हुईं विधवा

Thu, 17 Dec 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
चंदौसी के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गैस कैप्सूल से भिड़ी अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस में जिन आठ लोगों की मौत हुई है। उनमें शहर के रजा नगर का सलीम भी शामिल है। सलीम उसी बस पर रोडवेज निगम के नियमित चालक के तौर पर तैनात था। परिवार वालों को जैसे ही रोडवेज अधिकारियों ने सलीम की मौत की सूचना दी। उनमें कोहराम मच गया। सलीम की दो बीवी नरगिस व शमीन बदहवाश हो गईं। आनन-फानन परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से शव का पोस्टमार्टम कराकर देर रात को अलीगढ़ लाए।
विज्ञापन

45 वर्षीय सलीम निवासी रजा नगर, सिविल लाइंस 2004 में रोडवेज में भर्ती हुए थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। पहली पत्नी नरगिस से कोई औलाद न होने के चलते चार साल पहले उन्होंने शमीना से दूसरा निकाह किया था। दोनों पत्नियां उनके साथ ही रहती थी। दूसरी पत्नी से उनको दो साल पहले एक बेटा हुआ था। घटना के बाद से पूरा परिवार बदहवाश हालत में है। पत्नी-बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिचालक की मौत ही उड़ी अफवाह, परिवार वाले हुए सन्न
घटना में अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस पर तैनात परिचालक मानवेंद्र निवासी इगलास संविदा कर्मी है। घटना की जानकारी जैसे ही अलीगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों को पता लगी तो उन्होंने चालक सहित परिचालक को भी घटना में मृत मान लिया। जबकि वह सिर्फ घायल हुआ था। परिचालक की मौत की अफवाह उड़ गई। उसके परिवार वालों तक इस बात की सूचना हो गई। हालांकि दोपहर बाद परिचालक द्वारा खुद ही स्पष्ट किया कि वह घटना में घायल हुआ है। इधर, शहर की इकरा कालोनी की रहने वाली जरीना व उनके पति मुजाहिद और दो साल की बेटी मायरा भी घायल हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों में मची खलबली, दोपहर बाद हुए रवाना
अलीगढ़ डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त होने और चालक सहित आठ लोगों की मौत होने की सूचना पर अलीगढ़ डिपो के अधिकारियों सहित परिक्षेत्र के अधिकारियों में खलबली मच गई। एआरएम अलीगढ़ वीके शुक्ला सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं, आरएम परवेज खां दोपहर बाद वहां पहुंचे। आरएम ने बताया कि घायलों का ठीक से उपचार कराया गया है। अलीगढ़ के चालक सलीम की मौत का अफसोस है। उनके परिवार को निगम से पूरी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed