लोधा क्षेत्र में खेरेश्वर हाईवे पर मंगलवार दोपहर कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक भागने में सफल रहा।
पुलिस के अनुसार देहलीगेट के नींवरी निवासी 28 वर्षीय अंसार खां पुत्र सिराज खां की जलालपुर में हेयर ड्रेसर की दुकान है। मंगलवार दोपहर वह बाइक से दोस्त से मिलने एलाना मीट फैक्टरी गया था। वापसी में खेरेश्वर हाईवे पर जाफरी मोड़ पर पीछे से आती कार ने टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना के बाद मौके पर कार का बंफर गिर गया। लोगों ने घायल को जेएन मेडिकल में भेजा, मगर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंसार कुल नौ भाई बहन थे, जिनमें वह चौथे नंबर का था। घर में पत्नी व एक बेटा भी है। भाई सलीम ने मौके पर पड़े मिले कार के बंफर पर अंकित नंबर प्लेट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।