{"_id":"5ddaddc58ebc3e54c851f4b3","slug":"road-accident-aligarh-news-ali21965792","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के जवां थाना क्षेत्र के गांव गोधा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात को एक स्कूटी सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक दिल्ली से दादों स्थित अपने गांव आ रहा था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंप अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राहुल कुमार (18) पुत्र मुकंद सिंह उर्फ बाबूलाल निवासी भवानीपुर, दादों स्कूटी से फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। परिवारीजनों के मुताबिक कपड़े बेचने को वह गांव से शनिवार को अलीगढ़ गया था। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक वहां से लौटते समय गोधा रेलवे स्टेशन के पास उसे एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। जवां इंस्पेक्टर के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। उनकी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच हुआ है।