फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Fri, 18 Oct 2019 06:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
डेमो - फोटो : डेमो

गांधी पार्क थाना क्षेत्र की अलीनगर पुलिया पर गुरुवार सुबह बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती है। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द किया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। करवाचौथ पर सुहाग उजड़ने से पत्नी बदहवाश हो गई।

विज्ञापन


अतेंद्र और वीरेंद्र  पुत्रगण जमनाप्रसाद निवासी नगला दीमर, दादों गुड़गांव की दो अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। गुरुवार को करवाचौथ के चलते दोनों बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते मेें अलीनगर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले अतेंद्र ने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र को गंभीर हालत में पुलिस ने जेएन मेडिकल कालेज भेजा।
विज्ञापन


साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल फोन से परिवारीजनों को हादसे की जानकारी देते हुए अतेंद्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। करवाचौथ की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। अतेंद्र की पत्नी बिठ्ठल बदहवाश हो गई। बिठ्ठल के अनुसार तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। डेढ़ साल का एक बेटा है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा लिखवाया। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद अतेंद्र का शव परिवारीजनों को सौंप दिया है। वीरेंद्र की हालत अभी स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed