फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

गड्ढे से बचने में स्कूटी फिसली, टैंकर के नीचे आए दो बीटेक छात्रों की मौत

Tue, 24 Sep 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
छात्रों की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करती शिवम की माँ व परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
खैर रोड बाईपास स्थित नगला कलार के पास सोमवार दोपहर टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार बीटेक के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों बिना हेलमेट लगाए स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी टैंकर को ओवरटेक करते समय गड्ढे से बचने के फेर में स्कूटी फिसल गई और दोनों टैंकर के पिछले पहिये के नीचे आ गए। भीड़ ने टैंकर चालक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। जाम लगाने की कोशिश करते हुए भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर हंगामा शांत कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा।
विज्ञापन

गांधीपार्क के सराय दुबे निवासी शिवम (18) पुत्र मुनेंद्र सिंह व संजय गांधी कॉलोनी के नरेंद्र (19) पुत्र सोहन सिंह खैर रोड के करसुआ लोधा स्थित आईटीएम कालेज से बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। सोमवार दोपहर में दोनों बिना हेलमेट स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज से घर आने लगे। नरेंद्र स्कूटी चला रहा था। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2:10 बजे खैर बाईपास के नगला कलार इलाके के पास आगे चलते टैंकर को ओवरटेक करते समय उनकी स्कूटी सड़क सहारे गड्ढे को बचाने के फेर में फिसल गई।
विज्ञापन

इसके बाद तेल से भरे टैंकर के पिछले पहिये के नीचे दोनों छात्र आ गए। टैंकर का पहिया दोनों के सिर से गुजर गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने टैंकर चालक को दबोचकर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। छात्रों के आईकार्ड के आधार पर कालेज प्रशासन और परिवारीजनों की हादसे की जानकारी दी गई। परिवार वाले और कालेज प्रशासन के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। परिवारीजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। शवों को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
-रवींद्र कुमार दुबे, इंस्पेक्टर, बन्नादेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed