{"_id":"5e7281848ebc3e768d06327c","slug":"road-accident-akbarabad-news-ali2294425180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खुदवाए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खुदवाए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हादसे के दौरान गड्ढे में गिरी बाइक।
- फोटो : AKBARABAD
सड़क पर जीटी रोड पर मोहकम बाबा मंदिर के निकट मंगलवार रात सड़क पर खुदे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं लोगों में आक्रोश है।
अकराबाद स्थित करहला रोड निवासी 30 वर्षीय अंकित उर्फ राजकुमार पुत्र स्व. उमाशंकर यादव अलीगढ़ के प्राईवेट नर्सिंग होम में काम करते थे। मंगलवार की रात अंकित बाइक से अकराबाद आ रहे थे। जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के निकट एनएचएआई का काम चल रहा है। यहां कांट्रेक्टर द्वारा रोड किनारे गहरे गड्ढे खोदे गए हैं।
अंकित बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया। पूरी रात युवक गड्ढे में पड़ा रहा, लेकिन किसी की उस पर नजर नहीं गई। बुधवार की सुबह राहगीरों ने गड्ढे में युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस अंकित अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिर व चेहरे पर गंभीर चोट थी। पुलिस ने परिवार को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अंकित परिवार का इकलौता पुत्र था। मृतक ने अपने पीछे मां रानीदेवी, पत्नी, दो बेटे व एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ा है।

अंकित का फाइल फोटो।- फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन