{"_id":"69e15617ea2b5604b702c557","slug":"rmpu-even-semester-examinations-begin-at-193-centers-across-the-board-aligarh-news-c-2-gur1004-953833-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू : मंडल के 193 केंद्रों पर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू : मंडल के 193 केंद्रों पर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज। स्रोत : स्वय
- फोटो : samvad
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। 193 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन बीए, बीएससी, बी.कॉम और बीबीए के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा तीन पालियों में हुई। सुबह 8:30 से सुबह 10:30 बजे तक बीए के दूसरे सेमेस्टर की संस्कृत और बीएससी की सांख्यिकी विषय की परीक्षा हुई। दोपहर 12 से दो बजे तक बीए के चौथे सेमेस्टर की उर्दू और बीएससी की सांख्यिकी विषय की परीक्षा हुई। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक बीए के चौथे सेमेस्टर की उर्दू और शारीरिक शिक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
डीएस कॉलेज में प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। मंडल में 14 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जिससे नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
केंद्र बदलने का परीक्षा नियंत्रक पर बन रहा दबाव
आरएमपीयू की परीक्षाएं शुरू होने के बाद भी मंडल में महाविद्यालय संचालक परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार पर दबाव बना रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि वह दबाव में आने वाले नहीं हैं।