फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rld lock in irrigation dept. for water

पानी के लिए रालोद ने सिंचाई विभाग में ताला जड़ा

Thu, 03 Mar 2016 01:15 AM IST
aligarh
aligarh Updated Thu, 03 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
rld lock in irrigation dept. for water

अलीगढ़। अचानक तापमान में हुए इजाफे के चलते किसानों की फ सलों में इस समय पानी की आवश्यकता है। ऐसे में जिले के किसान राजवाहों व नालों में पानी की राह देख रहे हैं। लेकिन उनमें पानी नहीं है। पानी की शिकायत को लेकर जिले के किसान रालोद विधान मंडल नेता ठा. दलवीर सिंह से की। विधायक बरौली दलवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर सिंचाई कार्य मंडल के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में अधिकारी मौजूद नहीं थे। अधिकारियों की ना मौजूदगी पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। 

  विधायक ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मेरठ, एसके शर्मा  से फोन पर वार्ता की और किसानों की समस्या व अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराया। समय से पानी न मिलने पर गेहूं की फ सल खराब होने की आशंका है। विधायक द्वारा शासन में शिकायत किये जाने के फौरन बाद राकेश कुमार शर्मा (अधीक्षण अभियंता) अलीगढ़ हरकत में आये और उन्होंने विधायक से फ ोन पर वार्ता की। 

विधायक ने राजवाह कोल, हरदुआगंज, सुमेरा, त्यौर व सेंडा रजवाहा व उनकी माइनरों में पानी छोड़े जाने की मांग रखी। मुख्य अभियंता (मेरठ )ने विधायक को आश्वासन दिया कि चार मार्च को सभी राजवाहों व नालों में पानी छोड़ दिया जाएगा। 

  विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर पानी नहीं छोड़ा गया तो जिले के किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर रालोद विधान मंडल सचिव सुशील गुप्ता, महीपाल सिंह, ठा. राकेश सिंह, भोला सिंह, बेबी सिंह, प्रेमपाल सिंह, लोकेश सिंह आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed