{"_id":"5ab16ae14f1c1ba6768b6a69","slug":"rld-leader-attacks-firing-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता पर हमला घर पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेता पर हमला घर पर की फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग की घटना की जानकारी देते रालोद नेता जियाउर्रहमान ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस के बदरबाग टावर वाली गली में फ्लैट लेकर किराये पर रह रहे युवा रालोद नेता जियाउर्रहमान पर मंगलवार को दिनदहाड़े हमला कर दिया गया। दोपहर में उनके घर पर उन्हें आवाज लगाकर फायरिंग की गई, जब फायरिंग की आवाज सुन मोहल्ले के लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर भाग गए। इस हमले में रालोद नेता बाल-बाल बच गया। आरोप है कि नामजद हमलावर ने एक दिन पहले यानी रविवार दोपहर जिया को सरेराह रोककर हाथापाई करते हुए धमकाया था। इसके बाद दूसरे दिन यह हमला कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
वाकये के अनुसार राबिया मंजिल बदरबाग सिविल लाइंस निवासी जियाउर्रहमान दोपहर करीब 2 बजे अपने पहले माले पर मौजूद रूम पर पहुंचे ही थे। वह अंदर कपड़े उतार रहे थे, तभी किसी ने बाहर झीने से उन्हें आवाज दी। उन्होंने बालकनी से दरवाजा खोलकर झीने में देखा तो सामने फैसल खान उर्फ फैसल मुस्तफा निवासी अलीग अपार्टमेंट शमशाद मार्केट खड़ा था और उसने देखते ही गाली देते हुए तमंचे से सीधे जिया पर फायर झोंक दिया। वह तो जिया पीछे हट गए और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बाहर दो तीन फायर और किए गए। इसी बीच इलाके के लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर धमकाते हुए व गालियां देते हुए भाग गए। इलाके के लोगों के अनुसार हमलावरों की संख्या तीन थी। दो नीचे गली में खड़े थे। वह लोग स्कूटी पर सवार थे।
इस सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने जिया ने बताया कि इलाके में दबंगई करने के इरादे से फैसल उस पर कॉलरबाजी में दबाव बनाना चाहता है। रविवार को वह टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एएमयू रोड पर चाय की दुकान पर बैठा था। तब भी फैसल ने सरेराह सफेद रंग यूपी-15 नंबर की बोलेरो से अपने साथियों के साथ उतरकर उसके साथ हाथापाई करते हुए देख लेने की धमकी दी थी। उस समय पुलिस वैन आने के कारण वह चला गया था। अब उसने यह हमला कर दिया। सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। नामजद फैसल मुस्तफा को लेकर पहले से भी शिकायतें हैं। पूर्व में भी कुछ मुकदमों में उस पर आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, खबर पाकर जिला अध्यक्ष चौधरी राम बहादुर सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, प्रतीक चौधरी, ओमपाल सिंह सूर्यवंशी आदि भी थाना सिविल लाइंस पहुंच गए।
विज्ञापन
सपा नेताओं के संरक्षण में दबंगई का आरोप
जियाउर्रहमान का आरोप है कि फैसल मुस्तफा अपने साथ आपराधिक किस्म के युवकों को रखता है। वह लंबे समय से जिले के सपा के कुछ रसूखदार नेताओं के संरक्षण में यह सब करता है। इसी दम पर वह इलाके में दबंगई करता है। इसी दबंगई में वह युवा नेताओं को डराता धमकाता रहता है। वह उन पर रॉब गालिब करते रहना चाहता है।