फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rishi Kapoor was convinced by Nawaji's guests of Aligarh

अलीगढ़ वालों की मेहमान नवाजी के कायल हो गए थे ऋषि कपूर

Thu, 30 Apr 2020 08:01 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, दीपक शर्मा, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, दीपक शर्मा, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 30 Apr 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor was convinced by Nawaji's guests of Aligarh
ऋषि कपूर के साथ पूर्व उपमहापौर मुकेश उपाध्याय मांची। - फोटो : Dig Vishal
हिंदी सिनेमा के पहले लवर बॉय और रोमांटिक एक्टर ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियों का एक धागा अलीगढ़ से भी हमेशा के लिए जुड़ा रहेगा। आज से 22 वर्ष पहले उन्होंने अलीगढ़ में हुई एक स्टार नाइट में कृष्णांजलि नाट्यशाला के मंच पर अपनी प्रस्तुति दी थी। उस समय ऋषि कपूर के साथ अच्छा खासा वक्त गुजारने वाले पूर्व उप महापौर मुकेश उपाध्याय मांची कहते हैं कि लगता ही नहीं है कि अब ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं।
विज्ञापन



उस वक्त के कुछ फोटोग्राफ निहारते हुए मुकेश उपाध्याय मांची कहते हैं कि 11 जून 1998 को एक भव्य आयोजन नुमाइश मैदान की कृष्णांजलि नाट्यशाला में हुआ। इसमें ऋषि कपूर के अलावा शक्ति कपूर, चंकी पांडे, पल्लवी जोशी आदि कलाकारों ने हिस्सा लिया। केसी पंत उस समय नगर आयुक्त थे और आशुतोष वार्ष्णेय महापौर थे। मुकेश उपाध्याय मांची कहते हैं कि उन्हें अच्छी तरह याद है ढपली वाले ढपली बजा गाने पर ऋषि कपूर ने अपनी प्रस्तुति दी और वैसी ही ड्रेस पहनी जैसी फिल्म में पहनी थी।
विज्ञापन



उनकी प्रस्तुति को दर्शकों की जोरदार सराहना मिली। प्रस्तुति के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों से मुलाकात भी की। बातचीत में ऋषि कपूर बेहद सहज थे और प्रत्येक व्यक्ति से ऐसे मिल रहे थे जैसे कि उसको बहुत पहले से जानते हैं। अलीगढ़ के बारे में उन्होंने पहले से सुन रखा था। यहां की मेहमाननवाजी और लोगों का व्यवहार देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा था। उन्होंने कहा था कि अगर कभी अवसर मिला तो एक बार फिर से अलीगढ़ में ऐसा ही आयोजन किया जाएगा और मैं उसमें फिर से शामिल होना चाहूंगा। मुकेश उपाध्याय मांची कहते हैं कि अब ऋषि कपूर के साथ सिर्फ कुछ यादें बची हैं । वह बड़े अभिनेता के होने के साथ-साथ एक बड़े इंसान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजू के हिट होने पर दी थी बधाई
ऋषि कपूर वर्ष 1998 में एक स्टार नाइट में अलीगढ़ आए थे। जिसमें उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को रोमांस की मस्ती में डूबो दिया था। इस नाइट के दौरान ही वह अपने नजदीकी रिश्तेदार धनजीत वाड्रा से मिलने उनके घर  गए थे। धनजीत की पत्नी प्रीति वाड्रा की मायके की रिश्तेदारी ऋषि कपूर के परिवार से है, दरअसल ऋषि कूपर की मां कृष्णा कपूर उनकी बुआ हैं। प्रीति ने बताया कि हाल ही में उनके बेटे रणवीर कपूर की फिल्म 'संजू' उनके ही डीडी सिनेमा में सुपरहिट हुई थी। जिस पर उन्होंने ऋषि को फोन कर बधाई दी थी।


इस  फिल्म के दौरान और भी बातें हुई थीं। उनके बीमार होने पर भी कई बार बातचीत हुई, हालचाल लिया, लेकिन बेहद अफसोस भी हुआ कि लॉकडाउन के कारण वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। धनजीत ने बताया ऋषि के स्टारडम के दिनों वाड्रा सिनेमा में लगने वाली उनकी सभी भी फिल्में हिट होती गईं। वर्ष 1975 के बाद वो फिल्मी दुनिया में छाने लगे थे। बॉबी, कुली, अमर अकबर एंथोनी, सरगम, कर्ज, चांदनी, दीवाना, लम्हे, अग्निपथ सहित कई फिल्मों के कई-कई शो लगातार हाउसफुल रहे। लोगों के फोन आया करते थे कि फलाना शो के टिकट बुक करवा दीजिए। रिश्तेदार आए हैं। रोमांटिक भूमिकाओं में उनको बेहद पसंद किया जाता रहा।



वो दर्शकों को रोमांस के चरम पर ले जाते थे। उनकी कई फिल्मों के सुपहहिट गीत आज भी रीमिक्स हो रहे हैं। उनका एनर्जी लेवल, मधुर मुस्कान, शानदार आवाज, गजब की अदाकारी आंखों में घूम रही है। शायद ये कमी अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी। इतना बड़ा स्टार होने के बाद उनके अंदर एक बात बहुत अच्छी थी कि अगर उनसे कोई कह देता था कि कुछ देर बैठिए तो वह कुछ देर के लिए बैठते जरूर थे। उनकी अलीगढ़ की स्टार नाइट बेहद चर्चित रही थी। लोगों ने बेहद पसंद किया था, जिसकी कई दिनों तक चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed