फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh reached under 16 on the recommendation of these two people

Aligarh News: इन दो शख्स की सिफारिश पर अंडर-16 में पहुंचे थे रिंकू सिंह, जहां से शुरू हुआ था उनका सफर

Wed, 12 Apr 2023 04:09 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 04:09 AM IST
सार

बात साल 2012 की है, जब यूपीसीए का अंडर-16 क्रिकेट का ट्रायल कानपुर में हो रहा था। जीशान के अनुसार वह रिंकू को ट्रायल दिलाने कानपुर गए थे। जब रिंकू मैदान पर ट्रायल देने पहुंचा तो  थोड़ी देर में वह होटल आ गया और बोला उसका फॉर्म वहां पर नहीं है। अलीगढ़ से फॉर्म नहीं आया है।

विज्ञापन
Rinku Singh reached under 16 on the recommendation of these two people
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में केकेआर के रिंकू सिंह गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर क्रिकेट की दुनिया में सिक्सर किंग बनकर छा गए हैं। उनकी सफलता के पीछे मोहम्मद जीशान और सुरेश शर्मा की गुजारिश बहुत मायने रखती है। उनकी ही सिफारिश पर वह यूपी अंडर-16 टीम में आए थे। यहीं से उनके क्रिकेट के सफर की शुरुआत होती है। 

विज्ञापन


बात साल 2012 की है, जब यूपीसीए का अंडर-16 क्रिकेट का ट्रायल कानपुर में हो रहा था। जीशान के अनुसार वह रिंकू को ट्रायल दिलाने कानपुर गए थे। जब रिंकू मैदान पर ट्रायल देने पहुंचा तो  थोड़ी देर में वह होटल आ गया और बोला उसका फॉर्म वहां पर नहीं है। अलीगढ़ से फॉर्म नहीं आया है। उन्होंने अलीगढ़ में फोन किया तो सभी ने अलग-अलग बातें बताईं। फिर सुरेश शर्मा को फोन किया जिसे वह अंकल कहते थे। उन्हें पूरा मामला बताया। उन्होंने चयनकर्ता शशिकांत खांडेकर से बात की कि रिंकू का ट्रायल वह ले लें। वह बोले यह सचिन तेंदुलकर है, जिसका बिना फॉर्म के ट्रायल ले लें। 
विज्ञापन


सुरेश अंकल के कहने पर रिंकू और वह शशिकांत खांडेकर से मिलने चले गए। दोनों लोगों ने उनसे हाथ जोड़कर विनती की। उन्होंने कहा कि ठीक है। रिंकू ने ट्रायल दिया, उसने अच्छी बल्लेबाजी की। उसका चयन अंडर-16 कैंप के लिए हो गया। कैंप के दो मैच में रिंकू ने सात रन बनाए, जिस पर टीम में आने की संभावना खत्म हो गई। फिर उन्होंने सुरेश से गुजारिश की। सुरेश ने शशिकांत से कहा कि रिंकू को टीम में चुन लें। इस पर शशिकांत ने कहा, जिस लड़के ने दो मैच में केवल सात रन बनाए हैं, उसे टीम में लें और जिसने ज्यादा रन बनाए हैं, उसे न लें, यह संभव नहीं है। उन्हें भी जवाब देना पड़ेगा। इस पर सुरेश ने दोबारा से सिफारिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर शशिकांत और सुरेश में अनबन हो गई और बातचीत बंद हो गई। दो दिन के बाद शशिकांत का सुरेश के मोबाइल फोन पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि फोन उठाओ, रिंकू का नाम टीम में है। जीशान ने कहा कि आगरा में अंडर-16 के पहले मैच में रिंकू ने 156 रन की पारी खेली, वह मैच देखने गए थे। इसके बाद अब रिंकू की बल्लेबाजी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि अगर रिंकू का नाम अंडर-16 के ट्रायल में कट जाता, तो आज तस्वीर दूसरी होती है। यह बात रिंकू और वह जानते हैं या चंद लोग, लेकिन बताने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed