फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku batting less more discussion on whether his helpers

Aligarh News: रिंकू की बल्लेबाजी पर कम, उसकी मदद करने वालों पर है चर्चा ज्यादा

Wed, 12 Apr 2023 02:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 02:16 AM IST
सार

रिंकू ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है, लेकिन धर्म की राजनीति करने वाले लोग उनके प्रदर्शन को फीका करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सच्चाई कभी भी झूठ भरे शब्दों में छिपाई नहीं जा सकती।

विज्ञापन
Rinku batting less more discussion on whether his helpers
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में केकेआर के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जो जिताऊ पारी खेली, वह अद्भुत है। दुर्भाग्य की बात यह है कि इस वक्त उसकी बल्लेबाजी पर चर्चा कम, उसकी मदद करने वालों पर ज्यादा हो रही है। लोग अपनी-अपनी तरह से टिप्पणी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जब कोई खिलाड़ी खेलता है तो उसकी मदद करने वाले बहुत से लोग हो सकते हैं, वह किसी भी जाति और धर्म के हो सकते हैं। रिंकू को जब मदद की जरूरत थी तो मोहम्मद जीशान हमेशा उनके साथ दिखे और हरसंभव मदद की है। -अजय शर्मा, कोच, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन

रिंकू ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है, लेकिन धर्म की राजनीति करने वाले लोग उनके प्रदर्शन को फीका करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सच्चाई कभी भी झूठ भरे शब्दों में छिपाई नहीं जा सकती। -इरशाद खान, क्रिकेट प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू भाई की बल्लेबाजी देखकर मजा आ गया। उन्होंने इतिहास रच दिया। मैने सुना है लोग उनकी मदद करने वालों के नाम पर धर्म की राजनीति कर रहे हैं। यह बहुत गलत है। ऐसे लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। -देवांश राठौर, प्रशिक्षु खिलाड़ी

रिंकू भाई के प्रदर्शन पर गर्व है। उन्होंने तो सभी का दिल जीत लिया है। कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। खेल में भी लोग धर्म की बात कर रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक है। यह खेल और खिलाड़ी दोनों का अपमान है।-धैर्य माहेश्वरी, प्रशिक्षु खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed