फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Right time to bring diesel-petrol under GST

अलीगढ़ः डीजल-पेट्रोल को जीएसटी में लाने का सही समय

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Right time to bring diesel-petrol under GST
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर की बैठक रेलवे रोड स्थित समर्पण कांप्लेक्स में आयोजित की गई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल को जीएसटी में लाने का सही समय है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में लाने से एक साझा बाजार होगा। पेट्रोल डीजल में केंद्र के साथ.साथ कुछ राज्यों ने तो वैट व एक्साइज घटाकर रेट कम कर दिए, लेकिन कुछ राज्य इस पर अपनी मजबूरी बताते हैं और रेट कम नही कर रहे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 279 (ए) 6 के अनुरूप राष्ट्रीय बाजार के सामंजस्य में बाधा है। इनको जीएसटी के दायरे में लाना ही एक मात्र समाधान है। अब बिल्कुल सही समय आ गया है। चेयरमैन ओपी राठी ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों पर एक समान कर की व्यवस्था होनी चाहिए। मौजूदा समय में अलग अलग राज्यों में तेल की कीमतें अलग अलग हैं और यह राज्य सरकारों की खंडित कर नीति के कारण है। संचालन महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने किया। किशन गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल सिक्ससंस, विवेक शर्मा, गर्वित माहेश्वरी, गोविंद मोहता, रोहित यादव, करण मित्तल, हरिओम अग्रवाल, मनीष मोहता, रितेश माहेश्वरी इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed