फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reward of twenty thousand declared on Inspector in Kotwali firing case

कोतवाली गोली कांड: दरोगा पर बीस हजार का इनाम, महिला के सिर से निकला मैटेलिक कण, 50 मोबाइल नंबर रडार पर

Wed, 13 Dec 2023 03:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 03:47 AM IST
सार

अलीगढ़ शहर की काेतवाली में महिला को गोली मारने वाले दरोगा पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। दो घंटे तक चले घायल महिला के ऑपरेशन के दौरान सिर से कुछ मैटेलिक कण निकले हैं। इसके बाद महिला को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। दरोगा तलाश में लगी टीम हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत में लगातार डेरा डाले हुए हैं। साथ में 50 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर सर्विलांस के जरिये रडार पर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Reward of twenty thousand declared on Inspector in Kotwali firing case
सीसीटीवी फुटेज में गोली चलती हुई खड़ी महिला के लगी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ की कोतवाली में महिला को गोली मारने की घटना के बाद से भागे हुए भुजपुरा चौकी के निलंबित प्रभारी दरोगा मनोज शर्मा पर इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी स्तर से दरोगा पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता स्तर से दी गई है। अब अगर दरोगा जल्द हाजिर न हुआ या गिरफ्तार न हुआ तो पुलिस फिर न्यायालय से कुर्की की ओर प्रयास करेगी। 

विज्ञापन


दो घंटे चला ऑपरेशन, महिला के सिर से निकला मैटेलिक कण
गोलीकांड में जख्मी महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। 12 दिसंबर को डॉक्टरों की टीम ने सिर का ऑपरेशन किया। दो घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान सिर से कुछ मैटेलिक कण निकले हैं। इसके बाद महिला को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। हालांकि, डॉक्टर अभी कुछ भी साफ नहीं कह रहे हैं। होश आने के बाद ही कुछ कहने की स्थिति होगी।
विज्ञापन


काली सेंट्रो कार से मथुरा रोड पर भागा दरोगा, 50 मोबाइल नंबर रडार पर
दरोगा मनोज शर्मा की तलाश में लगी टीम हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत में लगातार डेरा डाले हुए हैं। साथ में 50 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर सर्विलांस के जरिये रडार पर लिए गए हैं। हालांकि, बहुत से नंबर उनमें से बंद हैं। 80 से अधिक सीसीटीवी देखने से पता चला कि भुजपुरा चौकी पर बाइक रखने के बाद दरोगा काली सेंट्रो में सवार हुआ। वहां से सासनी गेट के रास्ते मथुरा रोड की ओर भागा है। इसके बाद से उसका सुराग नहीं है। पुलिस ने दरोगा पर दबाव बनाने के लिए तीन रिश्तेदार व दो दोस्त भी हिरासत में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुई घटना
घटना 8 दिसंबर दोपहर करीब पौने तीन बजे की है। तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के हड्डी गोदाम इलाके की इशरत निगार (55) अपने बेटे ईशान संग कोतवाली गई थीं। तभी वहां भुजपुरा चौकी के प्रभारी दरोगा मनोज शर्मा को मुंशी ने मालखाने से उनकी सर्विस पिस्टल निकालकर दी। दरोगा वहीं पिस्टल चेक करने लगे और फायर कर दिया। गोली दरवाजे की ओर खड़ी महिला की कनपटी के पास लगी। तभी से उसका मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट, मेडिसिन डिपार्टमेंट, सर्जरी डिपार्टमेंट समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed