फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Revathi Goyal GGIC Jattari winner

कबड्डी : रेवती गोयल जीजीआईसी जट्टारी बनी विजेता

Fri, 19 Feb 2021 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Revathi Goyal  GGIC Jattari winner
कबड्डी खेलती चिरंजीलाल इंटर कॉलेज और रेवती लाल इंटर कॉलेज की छात्राएं । - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के क्रीड़ा स्थल पर रेवती गोयल जीजीआईसी जट्टारी ने कबड्डी (महिला वर्ग) प्रतियोगिता जीत ली। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल में रेवती गोयल जीजीआईसी जट्टारी ने सादाबाद को 45-35 से हरा दिया। जट्टारी की टीम में ज्योति, सोनम, शिवानी, भूमि, वंदना, सोनम द्वितीय, वंदना, निशा, खुशी, खुशी द्वितीय हैं। कोच दलवीर सिंह बालियान ने खुशी जताई। सादाबाद की टीम में अर्पणा सिंह, अंकिता चौधरी, कृष्णा, तमन्ना, नीरज, माधुरी गौतम, ज्योति गौतम, अंकुल, काजल, सरिता हैं। कोच देवेंद्र रावत ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि डॉ. रक्षपाल सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मजहर उल कमर, अर्जुन सिंह फकीरा, शमशाद निसार आजमी, माजिन जैदी, डॉ. अशरफ जाहिद, मोहम्मद अली, मनोज चौधरी, मुजाहिद असलम, वसीम बेग आदि मौजूद रहे। उधर, पुरुष वर्ग में सारौल ने भूदेवी इंटर कॉलेज को 13-9, बाबा क्लब ने नगर निगम को 29-12, उड़ान ए ने अलीगढ़ एकेडमी सी को 28-10, एमबीएम का योगेश क्लब से मुकाबला हुआ, जिसमें एमबीएम ने योगेश क्लब को 50-35, उड़ान बी ने सादाबाद को 27-17, केशवधाम ने विश्व भारती को 62-20 से हराया। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed