{"_id":"6998cfc8ab109ca1060ba66d","slug":"retired-teachers-body-found-on-railway-track-aligarh-news-c-2-1-ali1027-914152-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला सेवानिवृत्त शिक्षक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला सेवानिवृत्त शिक्षक का शव
Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर गांव सलेमपुर के निकट शुक्रवार की शाम वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखकर उसकी पहचान करना मुश्किल था। परिजनों ने कपड़ों से वृद्ध की शिनाख्त हाथरस जंक्शन के गांव छौंक निवासी 85 वर्षीय मित्र सिंह के रूप में हुई है।
वह सेवानिवृत शिक्षक थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। दोपहर को मित्र सिंह अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए सलेमपुर तक आए थे। इसके बाद वह अचानक लापता हो गए।
उनके बेटे ने उन्हें काफी ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं मिले। शाम को परिजनों को शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी हुई। हाथरस जंक्शन एसओ ललित शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद