{"_id":"68a190079ca5ce03690ac7a9","slug":"retired-inspector-dies-in-rajasthan-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सीने में उठा तेज दर्द, जाहरवीर के दर्शन करने गए सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सीने में उठा तेज दर्द, जाहरवीर के दर्शन करने गए सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 17 Aug 2025 01:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:47 PM IST
सार
दर्शन करने के बाद ताऊ के सीने में तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने चिकित्सक से दवा दिलाने की बात की, लेकिन तबियत ठीक बताते हुए उन्होंने मना कर दिया। सभी लोग अलग-अलग लाइन में दर्शन कर रहे थे। करीब रात एक बजे ताऊ से आखिरी बार फोन पर बात हुई। जिसके बाद फोन उठना बंद हो गया।
विज्ञापन
मृतक सेवानिवृत्त दरोगा राम खिलाड़ी सिंह यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के कस्बा दादों स्थित मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा राम खिलाड़ी सिंह यादव पुत्र सरनाम सिंह बस से अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ तीन दिन पहले राजस्थान के गोगामेड़ी जाहरवीर के दर्शन करने गए थे। वहां उनके सीने में तेज दर्द हुआ और मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
भतीजे देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दर्शन करने के बाद ताऊ के सीने में तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने चिकित्सक से दवा दिलाने की बात की, लेकिन तबियत ठीक बताते हुए उन्होंने मना कर दिया। सभी लोग अलग-अलग लाइन में दर्शन कर रहे थे। करीब रात एक बजे ताऊ से आखिरी बार फोन पर बात हुई। जिसके बाद फोन उठना बंद हो गया।
विज्ञापन
रात भर तलाश व खोया पाया केंद्र पर भी उन्हें देखा गया, वह नहीं मिले। 17 अगस्त सुबह करीब 5 बजे एक दुकान के पास राम खिलाड़ी कंबल ओढे़ मृत अवस्था में पड़े मिले। मौत की सूचना पाकर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण राजस्थान से शव लेकर रविवार में गांव पहुंचे। मृतक सेवानिवृत्त दरोगा अपने पीछे विवाहित, एक बेटा और चार बेटियों को रोता- बिलखता छोड़ गए। राम खिलाड़ी सिंह यादव करीब चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन