फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired employees will get pension on time from e-pension portal

अलीगढ़ : ई-पेंशन पोर्टल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय से मिलेगी पेंशन

Mon, 02 May 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Retired employees will get pension on time from e-pension portal
सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अब पेंशन पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। शासन ने पेंशन के जल्द भुगतान व इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ई-पेंशन पोर्टल की शुरुआत की है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे की देखरेख में 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 20 पेंशनर्स को ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम से लाभ दिलाया गया। डीएम ने बताया कि ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का लाभ लोगों को मिलेगा। पेंशन अब सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मियों को सेवा में रहते हुए सेवानिवृत्ति से छह माह पहले ही पेंशन पोर्टल पंजीकरण करना होगा। इसके बाद डीडीओ कार्यालय पेंशन आवेदन की जांच कर 30 दिन के अंदर पीपीओ जारी करने वाले अधिकारी को अग्रसारित किया जाएगा। तीसरे चरण में पीपीओ जारी करने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि 30 दिनों में पीपीओ जारी करेंगे। इस ऑनलाइन व्यवस्था में सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले ही पेंशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद्र के अनुसार 30 अप्रैल के बाद जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें यह लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed