{"_id":"626ee6c4ca607a21953412aa","slug":"retired-employees-will-get-pension-on-time-from-e-pension-portal-city-office-news-ali290580542","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ई-पेंशन पोर्टल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय से मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ई-पेंशन पोर्टल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय से मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अब पेंशन पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। शासन ने पेंशन के जल्द भुगतान व इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ई-पेंशन पोर्टल की शुरुआत की है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे की देखरेख में 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 20 पेंशनर्स को ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम से लाभ दिलाया गया। डीएम ने बताया कि ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का लाभ लोगों को मिलेगा। पेंशन अब सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मियों को सेवा में रहते हुए सेवानिवृत्ति से छह माह पहले ही पेंशन पोर्टल पंजीकरण करना होगा। इसके बाद डीडीओ कार्यालय पेंशन आवेदन की जांच कर 30 दिन के अंदर पीपीओ जारी करने वाले अधिकारी को अग्रसारित किया जाएगा। तीसरे चरण में पीपीओ जारी करने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि 30 दिनों में पीपीओ जारी करेंगे। इस ऑनलाइन व्यवस्था में सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले ही पेंशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद्र के अनुसार 30 अप्रैल के बाद जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें यह लाभ दिया जा रहा है।