{"_id":"5ccd0519bdec22074407d0d0","slug":"retired-army-man-hit-by-train-death-in-hospital-at-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से घर लौट रहा था रिटायर फौजी, ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से घर लौट रहा था रिटायर फौजी, ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से हुई मौत
Sat, 04 May 2019 08:56 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 04 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से हाथरस के रमनपुर जाटव बस्ती निवासी रिटायर फौजी की खुर्जा में मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोग खुर्जा पहुंचे और शुक्रवार की दोपहर को शव लेकर हाथरस आए। फौजी की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आर्मी से रिटायर श्रीनिवास (65 वर्ष) पुत्र बाबूलाल निवासी रमनपुर जाटव बस्ती एक मई की सुबह दिल्ली अपनी बुआ के यहां गमी में घूमने गए थे। गुरुवार को श्रीनिवास दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर लौट रहे थे। खुर्जा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह पानी पीने के लिए उतर गए। इतने में ही ट्रेन चलने लगी। श्रीनिवास ट्रेन पकड़ने के लिए भागे। चलती ट्रेन में चढ़ने के कारण पांव फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जीआरपी पुलिसकर्मियों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देरशाम को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद उनके परिवार के लोग खुर्जा पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की दोपहर को शव लेकर हाथरस के मोहल्ला रमनपुर पहुंचे। यहां पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन