{"_id":"66326cf9a5469af8ff0fde69","slug":"result-of-entrance-examination-of-atal-awasiya-vidyalaya-class-6-and-9-declared-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Awasiya Vidyalaya: कक्षा छह व नौ की प्रवेश परीक्षा का परिणा घोषित, यहां देखें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Awasiya Vidyalaya: कक्षा छह व नौ की प्रवेश परीक्षा का परिणा घोषित, यहां देखें रिजल्ट
Wed, 01 May 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 09:55 PM IST
सार
अटल आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 व 9 की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया। कुल 684 में से 280 अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं। कक्षा छह में 140 अभ्यर्थी एवं कक्षा नौ में 140 अभ्यर्थी मेरिट सूची के आधार पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय का रिजल्ट घोषित
- फोटो : विभाग
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना के टमकौली गांव स्थित मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह एवं नौ में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का 1 मई को परिणाम घोषित कर दिया गया। कुल 684 में से 280 अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं। कक्षा छह में 140 अभ्यर्थी ( 70 बालक एवं 70 बालिकाएं ) एवं कक्षा नौ में 140 अभ्यर्थी (70 बालक एवं 70 बालिकाएं ) मेरिट सूची के आधार पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
उप श्रम आयुक्त सियाराम एवं अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत ने संयुक्त रूप से बताया कि कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा के लिए 481 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 463 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इसी तरह कक्षा नौ में 221 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 140 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह में अनारक्षित वर्ग के 70 अभ्यर्थी (35 बालक एवं 35 बालिकाएं), अन्य पिछड़ा वर्ग के 38, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी (19 बालक एवं 19 बालिकाएं ), अनुसूचित जाति के 30 अभ्यर्थी (15 छात्र एवं 15 छात्राएं ), अनुसूचित जनजाति के 02 अभ्यर्थी (01 बालक एवं 01 बालिका) चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार कक्षा नौ में अनारक्षित वर्ग के 70 अभ्यर्थी (35 बालक व 35 बालिकाएं), अन्य पिछड़ा वर्ग के 38 अभ्यर्थी (19 बालक व 19 बालिकाएं), अनुसूचित जाति के 30 अभ्यर्थी (15 बालक व 15 बालिकाएं) एवं अनुसूचित जनजाति के 02 अभ्यर्थी (01 बालक व 01 छात्रा ) का चयन किया गया है। इस परीक्षा में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के बच्चों ने भाग लिया था।
विज्ञापन