फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Result of 49 colleges which deposited fees declared

शुल्क जमा करने वाले 49 महाविद्यालयों का परीक्षाफल घोषित

Sat, 24 Sep 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

जिन महाविद्यालयों ने पिछले दिनों विश्वविद्यालय का शुल्क जमा कर दिया था, उनके प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि शेष महाविद्यालयों का परीक्षा शुल्क व प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक प्राप्त होने पर घोषित किए जाएंगे। उधर, विवि प्रशासन ने 21 सितंबर को बी.कॉम का परीक्षाफल घोषित किया था।

विज्ञापन
Result of 49 colleges which deposited fees declared

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ प्रशासन ने परीक्षा शुल्क जमा करने वाले 49 महाविद्यालयों का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, अलीगढ़, हाथरस व कासगंज के सत्र 2021-22 के द्वितीय सेमेस्टर के बीए के 16 व बीएससी के 25 महाविद्यालयों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा कर दिया था। जिन महाविद्यालयों ने पिछले दिनों विश्वविद्यालय का शुल्क जमा कर दिया था, उनके प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इन महाविद्यालयों का परीक्षाफल जल्द घोषित होगा।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि शेष महाविद्यालयों का परीक्षा शुल्क व प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक प्राप्त होने पर घोषित किए जाएंगे। परीक्षाफल घोषित करने के दौरान कुलसचिव, सहायक कुलसचिव कैलाश बिंद, रिजल्ट प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. आरएन चक्रवर्ती, प्रो. कमल सिंह, डॉ. हरेंद्र गौड़ मौजूद रहे। उधर, विवि प्रशासन ने 21 सितंबर को बी.कॉम का परीक्षाफल घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed