{"_id":"5c8d41debdec2213fc305642","slug":"respecting-the-feelings-of-youth-temple-should-be-built-in-amu-says-sangeet-som","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की भावनाओं का सम्मान कर एएमयू में बने मंदिर: संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की भावनाओं का सम्मान कर एएमयू में बने मंदिर: संगीत सोम
Sun, 17 Mar 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
संगीत सोम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से यकीनन जिन्ना की तस्वीर हटनी चाहिए। यहां जिन्ना का क्या काम है..? इसके अलावा अगर युवाओं की मांग है कि एएमयू में मंदिर बने तो उनकी भावनाओं का सम्मान कर मंदिर बनना चाहिए।
विज्ञापन
भाजयुमो पदाधिकारियों पर हमला करने वाले एएमयू के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मीडिया से मुखातिब संगीत ने कहा कि वह जिलाधिकारी से इस संबंध में बात करेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को रामलीला मैदान में हुए भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संगीत सोम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को इस बार सेना के साथ ही भेजा जाएगा। पूरे देश में ऐसे ही कई गठबंधन हो रहे हैं। सब जगह मोदी के विरोधी जुट रहे है लेकिन मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
बुआ और बबुआ का गठबंधन हवा हो जाएगा। इस गठबंधन के पीछे देश हित नहीं, निजी हित हैं। गांवों में अनुसूचित जाति-जनजाति और यादव समुदाय के लोग ही इस गठबंधन को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोम बोले कि यूपी में इस बार भाजपा 75 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को अमेठी और रायबरेली भी जीतना मुश्किल पड़ जाएगा। मोदी ने देश की सुरक्षा को मजबूत किया है। अब देश पर हमला करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। अब भारत वह देश नहीं है, जिसमें मुंबई जैसा आतंकी हमला करने के बाद सरकार कुछ नहीं करती थी। अब भारत मुंह तोड़ जवाब देता है।
महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कार्यक्रम की भूमिका रखी और जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संयोजक अजय गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कपिल यादव और अवध सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।