फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Respect 'll need in the house , even if the world will salute

जब घर में हाेगा सम्मान, तभी दुनिया भी करेगी सलाम

Wed, 21 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Respect 'll need in the house , even if the world will salute
salute - फोटो : amar Ujala
शिक्षा, कला, खेल, सामाजिक कार्य, उद्यमिता एवं साहसिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जनपदवासियों का मस्तक गर्व से ऊंचा करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, विशिष्ट जिलाधिकारी राजमणि यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह सचान ने चमचमाती ट्रॉफी, शॉल एवं नारियल देकर सम्मानित किया। यह यादगार आयोजन (नारी सम्मान समारोह) मंगलवार को टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार एवं अमर उजाला के तत्वावधान में किया गया था।
विज्ञापन


खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली शालिनी चौहान, सामाजिक क्षेत्र में मरियम आलम उमर, शिक्षा में डॉ. इंदू सिंह, उद्यमिता में दया ब्रिज कोशली, कला में पूनम सारस्वत एवं साहसिक कार्य क्षेत्र में प्रांजल एवं परिसा को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त करीब 26 महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने उल्लेखनीय कार्यों से जनपद का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने महिलाओं से लिंग भेद के विरुद्ध मजबूत लड़ाई अपने घर से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक मां पेट में पल रहे कन्या भ्रूण की हत्या के लिए इसलिए तैयार हो जाती है कि उसकी सास एवं ननद ऐसा चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लिंग भेद एवं नारी अपमान के विरुद्ध सबसे पहले परिवार से लड़ाई शुरू करने की हिम्मत करनी होगी। जब महिलाओं को परिवार में सम्मान हासिल होगा तो घर से बाहर उसकी तरफ ताकने का कोई साहस नहीं करेगा।

जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कहा कि अपने सम्मान के लिए दूसरे के सम्मान को ठोकर मारने की जरूरत नहीं है। नारी सम्मान के लिए ढेर सारे कानून बने हैं, उसका लाभ महिलाएं उठाएं एवं जागरूक कर दूसरी महिलाओं को भी उसका लाभ दिलाएं। यह भी ध्यान में रखें कि नारी सम्मान के लिए बने कानून का दुरुपयोग न हो।

मुख्य विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह सचान ने नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अमर उजाला को बधाई दी और कहा कि अलीगढ़ की महिलाओं में असीम संभावना है। उसे आगे लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान दिए बिना कोई भी देश या समाज तरक्की नहीं कर सकता।


इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर टीआर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. चंद्रकला अग्रवाल, एडी हेल्थ डॉ. मंजू मलिक, डीडी संयुक्त चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. याचना शर्मा, डॉ. दिव्या लहरी, मीनाक्षी नागपाल, काजल धीरज आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed