{"_id":"60aaaaad8ebc3e29b260a594","slug":"residents-shocked-by-mist-complaint-on-chief-minister-portal-city-office-news-ali2637671166","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध से शहरवासी हैरान, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से शहरवासी हैरान, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन
शहरवासी रविवार को अचानक धुंध देखकर हैरान हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर मामला क्या है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर सांस लेने में दिक्कत एवं गले में समस्या की शिकायत दर्ज की गई है।
रविवार को सुबह का मौसम देखकर लोग हैरान-परेशान थे। कुछ लोगों ने इसके असर को महसूस किया जबकि बहुत सारे लोग मौसम के इस बदलाव पर गौर नहीं कर पाए। धूप निकल रही थी, लेकिन बादल टाइप का मौसम था। दृश्यता भी घट गई थी। तीन दिन की बारिश के बाद अचानक मौसम में बदलाव किसी के समझ में नहीं आ रहा था।
रामबाग कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विपिन कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि धुंध की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। नाक व गले में समस्या हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि कहीं कुछ जल रहा हो। वह सक्षम अधिकारी से इसकी जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि धुंध देखकर वह स्वयं सड़क पर निकल कर माजरा समझने का प्रयास किया था, लेकिन कुछ समझ में नहीं आया। वह कहते हैं कि चक्रवाती तूफान ताउते का भी असर हो सकता है। हालांकि अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी की वजह से धुंध छाई हुई थी।