{"_id":"61f2f4463e0a7b6db909e45c","slug":"republic-day-aligarh-news-ali2839487108","type":"story","status":"publish","title_hn":"73वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
ध्वजारोहण के बाद सलामी देते एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर और रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 73वें गणतंत्र दिवस की बुधवार को धूम रही। जिले भर में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन से लेकर कमिशभनरी, कलेक्ट्रेट, दीवानी सहित हरेक सरकारी इमारत, स्कूल और चौराहे पर तिरंगा लहराया। सुबह छह बजे से ही देशभक्ति के गीतों से शहर गुंजायमान हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा बनाए रखी। सार्वजनिक स्थलों, पार्क से लेकर सिनेमाघर तक हर जगह जोश और उल्लास दिखा। कई जगह मिष्ठान बांटा गया। राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर भी राष्ट्रध्वज लहराया। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ।
पुलिस लाइन में बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने ध्वजारोहण कर डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी संग जवानों की परेड की सलामी ली। सांस्कृतिक विविधिता में एकता, अखंडता और पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन का अहसास कराने वाली मनोहारी झलक का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि गौरव दयाल ने कहा कि संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। आपसी सद्भाव एवं विश्व बंधुत्व की भावना हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसे बरकरार रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जो देश के नागरिकों को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने को निर्देशित करता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को कर्तव्यों का पालन करने की नसीहत देते हुए कहा कि इससे आप स्वयं और राष्ट्र दोनों के हितों की रक्षा कर सकते हैं।
परेड का शुभारंभ मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी के अलावा पुलिस प्रेक्षक आईपीएस पी विजयन, जिला जज डॉ.बब्बू सारंग, डीएम सेल्वा कुमार जे, प्रेक्षक आईएएस दुष्यंत कुमार वेहरा, रघु जी, बेहराराम द्वारा संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया गया। वहीं एसएसपी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। परेड का नेतृत्व एएसपी पुनीत द्विवेदी द्वारा किया गया। जिसमें यातायात पुलिस, पीएसी, सीआईआर, सशस्त्र पुलिस, पुलिस कार्यालय, महिला टोली, बाइक दस्ता, यूपी-112 दस्ता, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, रेडियो शाखा, फायर सर्विस, बज्र वाहन, पुलिस बैंड टोलियां शामिल रहीं। साथ में भारत सरकार, डीजीपी व एसएसपी स्तर से जारी सम्मानों से पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी क्राइम रजनी, एसपी यातायात मुकेश कुमार उत्तम, सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह, सीओ द्वितीय मोहसिन खान, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय सहित सभी सीओ व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन पुलिसकर्मियों व पुलिस टुकड़ियों को मिला सम्मान
अलीगढ़। पुलिस लाइन में कमिशभनर, डीआईजी, एसएसपी व अन्य अतिथियों द्वारा भारत सरकार से उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रभारी वीआईपी सेल एसआई अरविंद व पुलिस लाइन के एसआई नेपाल सिंह को पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं डीजीपी की ओर से जारी पुलिस पदक से एसआई जोगेंद्र सिंह प्रभारी नारकोटिक्स, रामवकील एसओ पाली, एसआई अशोक कुमार को सम्मानित किया। परेड की टोलियों में प्रथम पुरस्कार पुलिस कार्यालय कमांडर पौरुष मावी, द्वितीय महिला टोली कमांडर वर्षा शर्मा, तृतीय पुरस्कार 38वीं पीएसी कमांडर खानचंद्र सिंह को दिया। वहीं एसएसपी स्तर से जारी सम्मान से इंस्पेक्टर आदित्य कुमार, नीलम शर्मा, एसआई हरिओम उपाध्याय, पीआरओ अजब सिंह, योगेश कुमार, रोबिन कुमार, रेशमा राठी, सर्विलांस के संजीव कुमार, एसओजी के संदीप कुमार, रोहित राठी, कंट्रोल रूम के धीरेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, मुख्य आरक्षी वरुण कुमार, राहुल कुमार, दीवान सिंह, चंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र प्रताप, प्रबेंद्र कुमार, महेंद्रपाल सिंह को सम्मानित किया गया। इधर, कारागार में जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने जेलर पीके सिंह व फार्मासिस्ट आनंद पांडेय को डीजी पदक से सम्मानति किया।
कमिश्नरी, दीवानी और कलक्ट्रेट में लहराया तिरंगा
अलीगढ़। पुलिस लाइन के मुख्य आयोजन से पहले कमिश्नरी में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने, दीवानी परिसर में जनपद न्यायाधीश डॉ.बब्बू सारंग ने, डीआईजी कार्यालय में डीआईजी दीपक कुमार ने, कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने ध्वजारोहण किया। साथ में कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्तंभ पर डीएम ने पुष्प अर्पित कर पौधरोपण भी किया। इन आयोजनों में राष्ट्रगान कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके अलावा एएमयू में कुलपति तारिक मंसूर व रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने, विकास भवन में डीडीओ भरत कुमार मिश्र, आयकर विभाग में प्रधान आयकर आयुक्त, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता, जिला कारागार में वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, मलखान सिंह जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. सुधीर वर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने झंडा फरहाया। इसके साथ ही आरपीएफ व जीआरपी थाने में भी झंडा फहराया गया। तहसील कोल में आईएएस एसडीएम ने झंडा फहराया।
सम्मानित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन
अलीगढ़। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से कुवंर प्रमोद सेनानी अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन, अजीत गुप्त निर्मल, दिनेश चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, हंसराज सचदेवा एवं योगेंद्र सिंह चौहान को जिला विकास अधिकारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, डीपीओ श्रेयष कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीपी सत्यार्थी, सुरेंद्र चौधरी, सुशीला देवी आदि थे।
जवाहर भवन में हुए सांस्कृतिक आयोजन
अलीगढ़। नगर निगम में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने ध्वजारोहण किया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अलीगढ़ को देश एवं प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का आह्वान किया। जवाहर भवन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं कर्मचारियों द्वारा नगर आयुक्त गौरांग राठी एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का भव्य स्वागत किया गया।