{"_id":"634dbab6ce46046f164bec54","slug":"report-filed-on-others-including-muslims-who-read-hanuman-chalisa-in-the-temple-iglass-news-ali30288305","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने वाले मुस्लिमों समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज, घटना का वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने वाले मुस्लिमों समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज, घटना का वीडियो हुआ था वायरल
Tue, 18 Oct 2022 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:57 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भारतीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा के साथ हस्तपुर और मोहरैनी गांव के कुछ मुस्लिमों ने मंदिर में पूजा की। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सभी ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
रविवार को हस्तपुर चंद्रफरी गांव के एक मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने वाले भारतीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा समेत मुस्लिम समाज के कुछ लोगाें पर नामजद और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई है। हस्तपुर चौकी प्रभारी की ओर से इन सभी पर आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के आरोप में धारा 295 ए, 153 ए और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भारतीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा के साथ हस्तपुर और मोहरैनी गांव के कुछ मुस्लिमों ने मंदिर में पूजा की। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सभी ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। साथ मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने वायरल वीडियो में कहा था कि उन्होंने स्वेच्छा से पाठ किया है।
विज्ञापन
सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ करने संबंधी वीडियो वायरल होने पर कोतवाल विजय सिंह को निर्देश देकर हस्तपुर चौकी प्रभारी मनीष कुमार से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि गांव चंद्रफरी निवासी सचिन शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, हस्तपुर निवासी दीन मोहम्मद पुत्र मसूर खां व जमील पुत्र सफरुद्दीन, गांव मौहरेनी निवासी अख्तर पुत्र हफीज सहित दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने चुनाव का लाभ लेने के लिए धार्मिक स्थल पर एकत्रित होकर आम जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम किया।
विज्ञापन
इस पर चौकी प्रभारी की ओर से उपरोक्त सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताते हैं कि सचिन शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हस्तपुर क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव में उनके साथ ही भाजपा के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। इसमें रालोद प्रत्याशी कालीचरण सिंह की पत्नी चुनाव जीती थीं।