{"_id":"6646925453d1efd4360b4034","slug":"report-filed-in-deadly-attack-22-days-ago-ten-named-khar-news-c-2-ali1011-392664-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 22 दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज, दस नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 22 दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज, दस नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर कोतवाली के गांव वाजिदपुर में 22 दिन पूर्व हरे पेड़ काटे जाने का विरोध करने पर नामजदों ने किसान पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गया। शिकायत पर खैर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया था। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित ने एएसपी से मदद की गुहार लगाई। अब इस मामले में तीन महिलाओं सहित दस को नामजद किया गया है।
खैर-टेंटीगांव रोड स्थित गांव वाजिदपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद पुत्र सोनपाल 24 अप्रैल को अपने खेत पर गए थे। जहां उन्होंने देखा कि खेत पर नामजद लोग हरे पेड को काट रहे थे। पेड़ काटने का विरोध करने पर नामजदों ने जान से मारने की नीयत से लाठी डंडा व धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर पत्नी, बहन व प्रधान पति दौड़ कर आए। जिन्हें आता देख हमलावर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ कर उसका शांति भंग में चालान किया था। बाद में नामजद कटे हुए हरे पेड़ को भी उठा कर ले गए थे। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पेड़ कटने के स्थान पर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित पक्ष ने एएसपी लिपि नगायच को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई थी। तहरीर पर राजेंद्र, भूरा, हाकिम, दीमान, गौरव, कालू, महेश, जशोदा, नारायणी, मिथलेश निवासी वाजिदपुर के खिलाफ जानलेवा हमला किए जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।