{"_id":"68094abc97548f4414085ed2","slug":"report-filed-for-fraud-in-purchasing-a-flat-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101099-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: फ्लैट खरीदने में हुई धोखाधड़ी, 32 लाख लेकर कराया फर्जी बैनामा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: फ्लैट खरीदने में हुई धोखाधड़ी, 32 लाख लेकर कराया फर्जी बैनामा, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 24 Apr 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:47 AM IST
सार
गुलिस्तान अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 609 खरीदने के नाम पर फाइनेंस कराकर 32 लाख रुपये लेकर फर्जी बैनामा करा दिया गया। पता चला कि यह फ्लैट अहमद फैजी को बेचा जा चुका था। इसको छुपाते हुए उनके साथ धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैयद वकार अली निवासी फ्लैट नंबर-614, छठा तल स्टलिंग होम्स फेज-ए अनूपशहर रोड ने थाना जवां में फ्लैट खरीदने में हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 में कमर खान पुत्र अब्दुल मानी खान निवासी गुलिस्तान हाउसिंग कॉम्प्लेक्स उनके फ्लैट पर आए। गुलिस्तान अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 609 खरीदने की पेशकश की। इस पर वकार ने उनसे कहा कि उक्त फ्लैट बैंक से मुक्त नहीं हुआ है। जवाब में कमर खान ने बातों में उलझा कर फाइनेंस कराने के लिए दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन
उनके नाम पर 23,55,500 रुपये आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी लिमिटेड से लोन करा दिए। 8,24,500 रुपये आरटीजीएस व 20,000 रुपये नकद लिए। इस तरह कुल 32 लाख रुपये लेकर 15 जून 2024 को उनके नाम फर्जी बैनामा करा दिया। यह बैनामा उपनिबंधक द्वितीय के कार्यालय में 15 जून को हुआ। वकार ने जब फ्लैट पर कब्जा लेने के लिए कमर खान ने किरायेदार होने की बात कह कर टाल दिया।
विज्ञापन
20 दिसंबर 2024 को उस फ्लैट में ताला लगा दिया गया। वकार ने जब मालूम किया तो पता चला कि यह फ्लैट अहमद फैजी को बेचा जा चुका था। इसको छुपाते हुए उनके साथ धोखाधड़ी की गई थी। फ्लैट का फर्जी मालिक बना कर उनके नाम फाइनेंस करा दिया। अब फाइनेंस कंपनी किस्त जमा करने का दबाव बना रही है। जिससे वो परेशान हैं। सैयद वकार ने कमर खान के खिलाफ थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है।