फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Repent to chemicals , organic farming speaking Glory

रसायन से तौबा, जैविक खेती की बोल रहे जय

Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
अनुज शर्मा
अनुज शर्मा Updated Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Repent to chemicals , organic farming speaking Glory
जैविक खेती की ओर किसानों का ध्यान - फोटो : Getty
रासायनिक खादों से किसानों का मोह अब भंग होने लगा है। वे अब जैविक खाद के दम पर खेती करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिले में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में तेजी से गिरावट आई है। सरकारी प्रयासों व किसानों के संकल्प की बदौलत इस साल ढाई हजार एकड़ में जैविक खेती शुरू की गई है। जैविक खेती को जोखिम भरा मानकर किसान खुद को अकेला महसूस न करें, इसके लिए समूह आधारित प्रणाली अपनाई गई है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में चुनिंदा किसान ही जैविक खेती कर रहे थे। लेकिन इस बार जिले के 2500 किसानों ने इसे अपनाया है। इनमें से हर एक की एक-एक एकड़ जमीन पर जैविक खेती की जा रही है। ढाई हजार एकड़ जमीन के लिए जैविक खाद की कमी न पड़े, इसके लिए सभी वर्म कंपोस्ट तैयार करेंगे। कृषि विभाग इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रशिक्षण दे रहा है। 1700 किसानों ने प्रशिक्षण पूरा भी कर लिया है।
विज्ञापन

जैविक खेती का तेजी से प्रचार प्रसार हो इसके लिए जिले के सभी 12 ब्लाक में जैविक खेती के क्लस्टर बनाए गए हैं। एक क्लस्टर में 50 किसान शामिल हैं। सबसे अधिक दस क्लस्टर अतरौली ब्लाक में हैं। कृषि विभाग के बीते चार वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यूरिया की बिक्री में तेजी से गिरावट आई है। 2012-13 में अलीगढ़ में 83,302 मीट्रिक टन यूरिया का उठान हुआ। 2013-14 में 80,199  मीट्रिक टन जबकि 2014-15 में यह घटकर 74,704 मीट्रिक टन पर जा पहुंचा। वर्ष 2015-16 में मात्र 64,298 मीट्रिक टन यूरिया की खपत दर्ज की गई। इसी तरह डीएपी की खपत 2014-15 में 48,532 मीट्रिक टन जबकि 2015-16 में 39,759 मीट्रिक टन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अलीगढ़ में रसायनिक खाद के प्रयोग में गिरावट आई है। खाद का स्टॉक खत्म होने की जगह हर बार बढ़ा है।’
- एनएल शर्मा (जिला कृषि अधिकारी)

‘जैविक खेती के लिए ढाई हजार किसानों के 50 क्लस्टर बनाए गए हैं। अगले तीन वर्षों में उम्मीद से अधिक परिणाम सामने आएंगे। यह कदम जैविक खेती की दिशा में क्रांति पैदा करने वाला है।’
- अविनाश पाराशर (उप परियोजना निदेशक, कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed