{"_id":"6a1f44d4e7a344712c0e71ee","slug":"remains-of-protected-animal-found-sparks-public-outrage-aligarh-news-c-2-1-ali1010-987831-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन संरक्षित पशु के अवशेष मिले, लोगों में आक्रोश पनपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन संरक्षित पशु के अवशेष मिले, लोगों में आक्रोश पनपा
Wed, 03 Jun 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Archive
गांव कुराना में मंगलवार की सुबह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के समीप बंबा में तीन संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले। यह देखते ही ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंच गई। नमूने लेकर बाकी अवशेष को पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर दफन कराया।
टप्पल थाना पुलिस के अनुसार गांव कुराना निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के समीप गांव निवासी अजब सिंह के खेत के पास बंबा में तीन संरक्षित पशुओं के अवशेष दिखाई पड़े। खबर गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर अवशेष के नमून भरवाए। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर बचे अवशेष को दफन करा दिया गया है। जयवीर सिंह की ओर से तहरीर दी गई है, जिस पर जांच की जा रही है। आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।