{"_id":"63d26097b126c8561c765384","slug":"religious-slogans-on-republic-in-amu-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू में गणतंत्र दिवस पर लगे धार्मिक नारे, ट्विटर पर भाजपा नेता ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू में गणतंत्र दिवस पर लगे धार्मिक नारे, ट्विटर पर भाजपा नेता ने की शिकायत
Thu, 26 Jan 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 07:23 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर एएमयू कैंपस में कुछ एनसीसी कैडेट्स ने एएमयू जिंदाबाद के साथ धार्मिक नारे नारा-ए-तकवीर अल्लाह हू अकबर भी बोला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में आया, तो एएमयू के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी कलानिधि नैथानी को टैग करते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन
एएमयू में नारे लगाते एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(एएमयू) में गणतंत्र दिवस पर एनसीसी कैडैट्स ने कैंपस में धार्मिक नारे लगाए। मामले को लेकर एएमयू के पूर्व छात्र और भाजपा नेता ने ट्विट कर शिकायत की है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर एएमयू कैंपस में कुछ एनसीसी कैडेट्स ने एएमयू जिंदाबाद के साथ धार्मिक नारा, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हू अकबर भी बोला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में आया, तो एएमयू के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ निशित शर्मा ने ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी कलानिधि नैथानी को टैग करते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय परिसर के अंदर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जंग का नारा ?@aligarhpolice @ipsnaithani
विज्ञापन विज्ञापन
कृपया संज्ञान ले कर आवश्यक कार्यवाही करें । pic.twitter.com/nRZua6aTly — Dr. Nishit Sharma (@Nishitss) January 26, 2023
भाजपा नेता डॉ निशित शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय परिसर के अंदर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जंग का नारा लगाया गया है। कृपया संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस से बातचीत चल रही है।
वीडियो पर एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि छात्रों की पहचान की जा रही है, पहचान के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अलीगढ़ पुलिस ने ट्विट पर की शिकायत का जबाव देते हुए ट्विट में कहा है कि एएमयू प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु वार्ता की गई ।