फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Religious slogans on republic in AMU

Aligarh News: एएमयू में गणतंत्र दिवस पर लगे धार्मिक नारे, ट्विटर पर भाजपा नेता ने की शिकायत

Thu, 26 Jan 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 07:23 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस पर एएमयू कैंपस में कुछ एनसीसी कैडेट्स ने एएमयू जिंदाबाद के साथ धार्मिक नारे नारा-ए-तकवीर अल्लाह हू अकबर भी बोला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में आया, तो एएमयू के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी कलानिधि नैथानी को टैग करते हुए शिकायत की है।

विज्ञापन
Religious slogans on republic in AMU
एएमयू में नारे लगाते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(एएमयू) में गणतंत्र दिवस पर एनसीसी कैडैट्स ने कैंपस में धार्मिक नारे लगाए। मामले को लेकर एएमयू के पूर्व छात्र और भाजपा नेता ने ट्विट कर शिकायत की है। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर एएमयू कैंपस में कुछ एनसीसी कैडेट्स ने एएमयू जिंदाबाद के साथ धार्मिक नारा, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हू अकबर भी बोला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में आया, तो एएमयू के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ निशित शर्मा ने ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी कलानिधि नैथानी को टैग करते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

 


भाजपा नेता डॉ निशित शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय परिसर के अंदर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जंग का नारा लगाया गया है। कृपया संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस से बातचीत चल रही है।

वीडियो पर एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि छात्रों की पहचान की जा रही है, पहचान के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अलीगढ़ पुलिस ने ट्विट पर की शिकायत का जबाव देते हुए ट्विट में कहा है कि एएमयू प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु वार्ता की गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed