{"_id":"5e90c50a8ebc3e6fd73c8e24","slug":"relief-will-be-provide-to-some-industries-with-condition-city-office-news-ali231091554","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ईंट भट्टे, दवा एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्रियां खुलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ईंट भट्टे, दवा एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्रियां खुलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के लाक डाउन की वजह से बंद ईंट भट्ठे, दवा समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की फैक्ट्रियां भी खोले जाने के आदेश हो गये हैं। डीएम ने इन सभी को कोरोना प्रोटोकाल अनुपालन की शर्त पर खोले जाने की अनुमति दे दी है। अनुमति जारी करने की जिम्मेदारी जीएम डीआईसी को दी है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लाक डाउन के दौरान प्रशासन की कोशिश लोगों और व्यवसायियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने की है। बंद पड़े ईंट भट्ठों, दवा, सैनिटाइजर समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्रियों को भी खोले जाने की अनुमति दी जाएगी। बशर्ते वे कोरोना की गाइड लाइनों का पालन करें और अपने कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य सुविधाएं दें। इसके लिए जीएम डीआईसी श्रीनाथ पासवान का अधिकृत किया गया है। फैक्ट्री स्वामी उनके पास जाकर आवेदन कर सकते हैं।
15 अप्रैल से गरीबों को चावल एवं दाल की सौगात
अलीगढ़। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि गरीबों को पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों से चावल एवं दाल 15 अप्रैल से बांटे जाएंगे। हर उपभोक्ता को पांच किलो चावल एवं एक किलो दाल मिलेगा। इसकी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
डेढ़ लाख उज्जवला कनेक्शन धारकों के खाते में आया पैसा
उज्जवला योजना 14.2 किलो के तीन मुफ्त सिलिंडर एवं पांच किलो के आठ मुफ्त सिलिंडर दिये जाने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए बजट आ गया है। जिले के 2.33 लाख उज्जवला कनेक्शन धारकों में से डेढ़ लाख खाता धारकों के खातों में सिलिंडर खरीदने के लिए पैसा आ गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि करीब 25 हजार कनेक्शन धारकों को खाते अपूर्ण होने के कारण पहली किश्त का पैसा नहीं दिया जा सका है। इनके खातों को पूर्ण कराया जा रहा है। शेष उपभोक्ताओं के खातों में भी एक दो दिन में पैसा स्थानांतरित हो जाएगा।