फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief when the sun comes out in the afternoon

अलीगढ़ः दोपहर में धूप निकलने पर राहत, शाम को फिर बढ़ी गलन

Tue, 25 Jan 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Relief when the sun comes out in the afternoon
सोमवार सुबह कोहरे में होकर गुजरते बाइक सवार। - फोटो : CITY OFFICE
बारिश के बाद बदला मौसम लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास कराने लगा है। सोमवार दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बाद तापमान गिरने और सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीत लहर ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। ठंड से ठिठुरन पैदा हुई तो लोगों ने अलाव और रूम हीटरों का सहारा लिया। सोमवार को दिन का उच्चतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा तो रात में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे के लगभग तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान से दिन की शुरुआत हुई। 12 बजे तक यह तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा। एक बजे धूप निकलना प्रारंभ हुई तो लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर दो से तीन बजे तक धूप से वातावरण थोड़ा गरम हुआ। लोग अपनी छतों और खुले स्थानों पर धूप में बैठे रहे। इस दौरान उच्चतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि सामान्य रूप से 24 जनवरी के आसपास अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पिछले साल अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जैसे ही शाम को सूरज ढला, वैसे ही ठंड का सितम शुरू हो गया। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आती रही। सामान्य रूप से 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहता है। पिछले साल 24 जनवरी 2021 को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को इस बार न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिस वजह से ठंड का प्रकोप देखने को मिला। लोग अपने घरों के अंदर रूम हीटर, अंगीठी अथवा कच्चे कोयले से हाथ सेंकते हुए मिले, जबकि खुले में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन

कोहरे से वाहन चलाने में हुई दिक्कत
- सोमवार को यूं तो शहर में अधिक कोहरा नहीं था, लेकिन रविवार शाम और सोमवार सुबह देहात में कोहरा देखा गया। जिस वजह से लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed