{"_id":"5e85a87f8ebc3e78c00d09ef","slug":"relief-for-motor-vehicle-owners-till-june-30106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: वाहन चालक-मालिकों को 30 जून तक राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: वाहन चालक-मालिकों को 30 जून तक राहत
Thu, 02 Apr 2020 02:25 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Best Cars
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते वाहनों के कागज रिन्यू नहीं करा पाने वाले चालक और मालिकों को 30 जून तक कि राहत दी गई है। जो कागज 1 फरवरी से 30 जून के बीच खत्म हो रहे हैं, उनको 30 जून तक मान्य किया गया है।
विज्ञापन
इस फैसले से अलीगढ़ के करीब 10 हजार लोगों को राहत मिली है। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने बताया कि संभाग की सभी गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं अन्य दस्तावेज जिनकी वैधता पहली फरवरी से 30 जून के बीच खत्म हो रही है, उन सभी की वैधता को 30 जून 2020 तक माना जाए।
विज्ञापन
इस आदेश से स्पष्ट है कि अब वाहन चालकों एवं उनके मालिकों को मोटर वेहिकिल एक्ट से जुड़े दस्तावेजों को रिन्यू कराने के लिए फिलहाल परेशान होने की जरूरत नहीं है। वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ संभाग में तकरीबन 1 फरवरी से अब तक 10000 वाहन चालक मालिक ऐसे हैं जिनमें किसी की फिटनेस वैधता, किसी का परमिट तो किसी का लाइसेंस रिनुअल होना है। इन सभी को फौरी तौर पर 30 जून तक के लिए राहत मिल गई है इस दौरान चेकिंग अभियान में भी इनका चालान नहीं किया जाएगा।