फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News 70 thousand doses of anti-lumpi vaccine reached

Lumpy Virus: राहत की खबर; लंपी की रोकथाम को आई 70 हजार वैक्सीन डोज

Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
सार

सोमवार से गांव-गांव पशुओं का सघन टीकाकरण किया जाएगा। अब तक बीमार पशुओं की संख्या करीब 3,201 पहुंच गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बीमारी का प्रकोप कुछ कम हो रहा है और बीमारी की रिकवरी भी जल्दी हो रही है।

विज्ञापन
Aligarh News 70 thousand doses of anti-lumpi vaccine reached
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के 95 गांवों के मवेशियों में लंपी वायरस का प्रकोप है। शनिवार का दिन राहत लेकर आया। पिछले 24 घंटे में बीमारी की चपेट में आने वाले पशुओं की संख्या 216 रही और कहीं से किसी पशु की मौत होने की खबर नहीं मिली। इसके अलावा, देर रात लखनऊ से विभाग को करीब वैक्सीन की 70 हजार डोज उपलब्ध हो गई है। 

विज्ञापन


सोमवार से गांव-गांव पशुओं का सघन टीकाकरण किया जाएगा। अब तक बीमार पशुओं की संख्या करीब 3201 पहुंच गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बीमारी का प्रकोप कुछ कम हो रहा है और बीमारी की रिकवरी भी जल्दी हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग ने लंपी को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है और एडवायजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि लंपी के संक्रमण के बाद समय रहते इलाज नहीं हुआ तो मवेशी तड़फकर दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, लंपी वायरस से संक्रमित पशु का दूध पीने से इंसान पर असर का कहीं कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कच्चे दूध की बजाए उसे उबालकर ही पीने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लंपी वायरस के करीब 70 संदिग्ध पशुओं के सैंपल लेकर मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।

लंपी से बीमार पशुओं का दूध संभव हो तो कच्चा ही सेवन न करें, बल्कि उसे अच्छी तरह उबालकर ही पीएं। ऐसा करने से वायरस होने पर भी कोई असर नहीं करेगा। - डॉ. अभिषेक गुप्ता

लंपी से पीड़ित पशु का दूध पीने से अभी तक किसी भी व्यक्ति को कोई बीमारी सामने नहीं आई है। फिर कच्चे दूध की बजाए उसे गर्म करने और उबालने के बाद ही उसका सेवन करें। - डॉ. ब्रजमोहन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed