{"_id":"5e48171b8ebc3ee5a85f4d7e","slug":"relatives-celebrated-after-alok-sharma-became-a-minister-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलोक शर्मा के ब्रिटेन में मंत्री बनने पर रिश्तेदारों ने मनाई खुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलोक शर्मा के ब्रिटेन में मंत्री बनने पर रिश्तेदारों ने मनाई खुशी
Sat, 15 Feb 2020 10:03 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
आलोक शर्मा
- फोटो : Rupesh
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल में हाल ही में किए गए फेरबदल में गोंडा ब्लॉक के पचावरी गांव निवासी पीडी शर्मा के पुत्र आलोक शर्मा को मंत्री बनाते हुए नए व्यवसाय सचिव का कार्यभार दिया गया है। साथ ही उन्हें ग्लासगो शहर में नवंबर में होने वाले जलवायु सम्मेलन कॉप-26 का अध्यक्ष भी बनाया गया है।
इस उपलब्धि पर उनके रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। पीडी शर्मा के परिचित, दोस्त बधाई दे रहे हैं। बता दें कि पीडी शर्मा ब्रिटेन के रीडिंग वेस्ट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। यहां से अब आलोक शर्मा सांसद चुने गए हैं।
पचावरी गांव निवासी पीडी शर्मा अलीगढ़ से आगरा चले गए थे। वहीं पर आलोक शर्मा का जन्म हुआ। पत्नी की मृत्यु के बाद वह लंदन जाकर बस गए। जहां उन्होंने राजनीति में किस्मत आजमाई। रीडिंग वेस्ट से वह दो बार सांसद चुने गए। जबकि आलोक शर्मा 2010 में सांसद चुने गए। 2016 में उन्हें पार्लियामेंट अंडर सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें हाउसिंग प्लानिंग मिनिस्टर बनाया गया। अब उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल कर नये व्यवसाय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके बुआ-फूफा के पुत्र रघुकुल गौतम के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके परिचित व रिश्तेदार बधाई देने में लगे हुए हैं। रघुकुल गौतम तालानगरी में एक फैक्ट्री का संचालन करते हैं। इसे भारतीय रेल के इलेक्ट्रिक इंजन व डीजल इंजन के पार्ट्स बनाए जाते हैं।