फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Register, get oxygen at home: MP

रजिस्ट्रेशन कराएं, घर पर मिलेगी आक्सीजन : सांसद

Sun, 02 May 2021 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Register, get oxygen at home: MP
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि होम आइसोलेशन में जो लोग ऑक्सीजन के लिए परेशान हैं, उनके लिए ऑक्सीजन का इंतजाम किया जा रहा है। ऐसे मरीजों के तीमारदार उनके कार्यालय में फोन पर संपर्क कर पंजीकरण कराएं और ऑक्सीजन का सिलिंडर उनको प्लांट से दिया जाएगा। मरीजों के तीमारदारों को अन्य स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि उनके कार्यालय में इसके लिए हेल्प डेस्क चालू है, इसका नंबर 9457762404 है। इस नंबर पर फोन कर ऑक्सीजन के लिए मदद ली जा सकती है। सांसद ने कहा कि एक दो दिन में ऑक्सीजन की किल्लत और कम हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैफई से अलीगढ़ को मिली ऑक्सीजन : राजेश सैनी
सपा नेता राजेश सैनी ने कहा कि सांसद सतीश गौतम जनता को सही जानकारी दे रहे हैं। सैफई के मिनी पीजीआई से 4 टन ऑक्सीजन अलीगढ़ को मिलने पर उन्होंने लोगों को सही बात बताई है। जनता को गुमराह नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सपा के संरक्षक एवं पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की दूरदर्शिता की वजह से सैफई में ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे अलीगढ़ को मदद मिल रही है। जबकि सांसद सतीश गौतम दूसरे कार्यकाल में अभी तक एक भी ऑक्सीजन का प्लांट अथवा मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा सके। अगर ये पहल की गई होती तो आज अलीगढ़ में कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। भाजपा नेताओं के दिमाग में मात्र हिंदू-मुस्लिम ही घूम रहा है। अब वक्त इंसानियत को बचाने की राजनीति करने का है। बांटने की राजनीति का वक्त जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed