फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Refusal to admit to the ward boy

भर्ती से मना करने पर वार्ड ब्वॉय से हुई नोकझोंक

Fri, 30 Apr 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Refusal to admit to the ward boy
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) में मरीज को भर्ती कराने के लिए महिला की वार्ड ब्वॉय से नोकझोंक हो गई। स्वास्थ्यकर्मी बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने से मना कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भले ही कह रहे हैं कि संचालक किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने से मना नहीं करेंगे। लेकिन गंभीर मरीजों के साथ अस्पताल पहुंच रहे लोगों को निराशा हाथ लग रही है। भर्ती नहीं होने से रोज मरीजों की जान जा रही है। दीनदयाल अस्पताल से भी मरीजों को टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला एक व्यक्ति को लेकर चिकित्सालय पहुंची। व्यक्ति की हालत बहुत खराब थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया। महिला का कहना था कि कागज पर लिखकर दो कि भर्ती नहीं कर सकते। आक्रोशित महिला की वार्ड ब्वॉय से खूब नोकझोंक हुई। प्रवेश द्वार पर काफी लोग जमा हो गए। बीमार व्यक्ति को भर्ती कर मामला को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed