फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ravantila power station vandalized, SSO assaulted

Aligarh News: रावणटीला बिजली घर पर तोड़फोड़, एसएसओ से मारपीट

Sat, 11 Apr 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Ravantila power station vandalized, SSO assaulted
रावणटीला बिजली घर में टूटी पड़ी कुर्सी । - फोटो : samvad
बिजली कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रावणटीला बिजली घर पर जमकर उत्पात मचाया। बिजली घर में रखे कुर्सी मेज को तोड़ कर बिजली कट करने का प्रयास किया। एसएसओ ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। करीब आधा घंटा तक हंगामा चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। देर रात तक पुलिस बिजली घर पर मौजूद रही।
विज्ञापन



धनीपुर बिजली घर क्षेत्र में स्थित अथर्व कालोनी के उपभोक्ताओं की बिजली बैलेंस शून्य होने पर कट गई। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने पैसा जमा कर दिया। मगर बिजली नहीं आई। रात में करीब सवा आठ बजे दर्जन भर से अधिक उपभोक्ता धनीपुर बिजली घर पहुंचे। वहां से उन्हें रावणटीला भेज दिया गया। बिजली न आने से परेशान उपभोक्ता कनेक्शन जुड़ने में देरी होने पर आक्रोशित हो उठे। रावणटीला बिजली घर पर भी उपभोक्ताओं को सार्थक जवाब नहीं मिला और बिजली नहीं आई। ऐसे में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन



कुर्सी व मेज तोड़ना शुरू कर दिया। इससे कर्मचारी भी सहम गए। उपभोक्ताओं ने बिजली घर बंद करने का प्रयास किया, मगर एसएसओ धर्मेंद्र कुमार व कर्मचारियों ने रोक दिया। ऐसे में उपभोक्ताओं ने एसएसओ से भी मारपीट की। बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को शांत करा कर घर भेज दिया। जेई रावण टीला ने बताया कि उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर तोड़फोड़ और एसएसओ से मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारसौल भाई जी नगर में दो घंटे गुल रही बिजली
अलीगढ़। बिजली ने शुक्रवार को लोगों को खूब सताया। सारसौल के भाई जी नगर में बिजली करीब दो घंटे गुल रही। जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। करीब सवा चार बजे बिजली आई। शक्तिनगर की बिजली सुबह 6 बजे से गुल रही। जिससे लोगों को बिजली के साथ पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। इस दौरान लोगों ने बिजली अधिकारियों को कई बार फोन किया, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ।

10,272 घरों की गुल रही बिजली
बिजली निगम ने शक्रवार को जिले के करीब 10,272 उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी। इन पर करीब सवा तीन करोड़ रुपये बकाया था। देर शाम तक करीब 7200 उपभोक्ताओं ने ढाई करोड़ रुपये जमा करा दिए थे। जिसके बाद कनेक्शन जुड़वाने के लिए उपभोक्ता देर रात तक परेशान रहे। किला रोड, मेडिकल रोड, भुजपुरा, लालताल, एलमपुर, डी सेंटर, सुदामापुरी और रावणटीला बिजली घर पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई।


पहले बिल जमा किया फिर रिचार्ज कराया। इसके बाद स्लिप लेकर कर्मचारी के पास पहुंचे। कर्मचारी ने व्हाटसअप ग्रुप पर स्लिप भेज कर दो घंटे में बिजली जुड़ने का आश्वासन देकर घर भेजा। उपभोक्ता कनेक्शन जुड़वाने के लिए छह घंटे तक बिजली घरों के चक्कर लगाते रहे। मुख्य अभियंता अंशुमान यादव ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटरों का बैलेंस माइनस होने पर शुक्रवार को 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। इनमें से 7200 ने ढाई करोड़ जमा कर दिया है। जिनका कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed