{"_id":"6168553f71571507dd5f94f9","slug":"ravana-effigy-came-from-40-km-away-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा 2021: अभिमानी रावण का होगा दहन, अलीगढ़ में 40 किमी दूर से आया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा 2021: अभिमानी रावण का होगा दहन, अलीगढ़ में 40 किमी दूर से आया पुतला
Thu, 14 Oct 2021 09:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:35 PM IST
सार
विजयदशमी के अवसर पर अलीगढ़ में शांति व्यवस्था कायम रखने और सुरक्षा की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा। जगह-जगह आयोजित होने वाले रावण दहन के आयोजन में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
दहन के लिए तैयार रावण का पुतला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को विजयदशमी है। शस्त्र पूजन के साथ आज शहर में जगह-जगह अभिमानी रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पहले सांकेतिक रूप से राम-रावण के युद्ध का भी मंचन होगा। रामलीला मैदान में दहन होने वाला रावण का पुतला 40 किमी दूर डिबाई के दानपुर गांव में अशफाक ने तैयार किया है। जो बृहस्पतिवार देर रात तक रामलीला मैदान पहुंचा।
विज्ञापन
बता दें कि रामलीला मैदान में श्री रामलीला गोशाला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के तहत रावण दहन मेले का आयोजन होगा। कोरोना के चलते लगातार दूसरे साल यह मेला नुमाइश मैदान की जगह रामलीला मैदान में आयोजित हो रहा है। यहां दहन होने वाले रावण का पुतला डिबाई के दानपुर गांव निवासी अशफाक ने तैयार किया है। बृहस्पतिवार शाम तक पुतले को तैयार किया जाता रहा। इसके बाद देर रात इस पुतले को लोडर में रखकर अलीगढ़ लाया गया।
विज्ञापन
अशफाक ने बताया कि आज पुतले को खड़ा कर इसमें आतिशबाजी लगाएंगे। श्री रामलीला गोशाला समिति के संयोजक अरविंद कुमार और उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि शाम को विधि विधान से पुतले का दहन करेंगे। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयदशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इसके साथ ही नगला बरौला स्थित ग्यासीराम रामलीला मैदान में 20 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
नगला भमोला में आयोजित रामलीला महोत्सव के तहत नगला भमोला पथवारी के होली चौक पर 15 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। इसके अलावा शहर की विभिन्न कालोनी, गली-मोहल्ले में भी रावण पुतला दहन की तैयारियां की गई हैं। ओजोन सिटी में बच्चो के सहयोग से तैयार हुए रावण के पुतले का दहन सर्किल नंबर दो पर किया जाएगा। यह रावण प्रवेश गौतम और बच्चों के सहयोग से बनाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन रहेगा तैनात
विजयदशमी के अवसर पर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और सुरक्षा की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा। जगह-जगह आयोजित होने वाले रावण दहन के आयोजन में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सादा वर्दी में भी विभिन्न चौराहे से लेकर आयोजन स्थल तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बृहस्पतिवार शाम से शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।