फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ration material will now be supplied from Dhanipur and not from Panaithi

राशन सामग्री की आपूर्ति अब पनैठी से नहीं धनीपुर से होगी

Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ration material will now be supplied from Dhanipur and not from Panaithi
शहर की राशन की दुकानों को राशन की आपूर्ति अब पनैठी स्थित एसएफसी गोदाम से नहीं बल्कि धनीपुर स्थित गोदाम से की जाएगी। इस गोदाम को मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक टीम ने स्थानांतरित करा दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले की कुल 1300 से अधिक राशन दुकानों पर साढ़े छह लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। सरकार इन्हें सस्ती दरों पर हर महीने गेहूं, चावल आदि राशन सामग्री उपलब्ध कराती है। राशन डीलरों के यहां आपूर्ति करने के लिए एसएफसी ने ब्लॉक स्तर पर निजी भवनों में राशन गोदाम संचालित कर रखे हैं। अब तक धनीपुर ब्लॉक का एसएफसी गोदाम पनैठी से संचालित हो रहा था। यहां से राशन की दुकानों के लिए राशन का उठान होता था। बीते दिनों पनैठी के गोदाम स्वामी से अनुबंध खत्म हो गया। आरोप है कि पनैठी गोदाम स्वामी धनीपुर स्थित गोदाम में राशन शिफ्ट करने में अवरोध पैदा कर रहे थे। इसको लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, एसडीएम कोल संजीव ओझा, डीएसओ शिवाकांत पांडेय आदि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पनैठी स्थित गोदाम पर पहुंचे और गोदाम स्वामी को नियम व शर्तों की जानकारी देते हुए गोदाम में रखी राशन सामग्री को धनीपुर मंडी क्षेत्र में बनाए गए नए गोदाम में स्थानांतरित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed