फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ration distribution will start from December 12

अलीगढ़ः 12 दिसंबर से शुरू होगा राशन वितरण

Fri, 10 Dec 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ration distribution will start from December 12
हर माह पांच तारीख से होने वाला राशन वितरण इस माह लेट हो गया है। शासन की घोषणा के अनुसार इस बार गेहूं, चावल के साथ नमक, रिफाइंड व चने का मुफ्त वितरण होना है। लेकिन इन वस्तुओं की आपूर्ति समय से न मिलने के कारण वितरण निरंतर लेट हो रहा है। इन वस्तुओं से लोडेड वाहन रास्तों में फंसे हुए हैं। अफसरों की माने तो शुक्त्रस्वार तक आपूर्ति मिल जाएगी। इसके बाद संभवतऱ् 12 दिसंबर से वितरण शुरू करा दिया जाएगा। वितरण नोडल अफसरों की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

डीएसओ राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिले में राशन की करीब 1346 दुकानें हैं। जबकि जिले में 24596 अंत्योदय कार्ड धारक और 6 लाख 37 हजार 24 कार्ड धारक पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक हैं। अब तक कोरोना के चलते सरकार मुफ्त राशन बांट रही थी, लेकिन अब इस योजना का विस्तार कर दिया गया है। शासन स्तर से संयुक्त सचिव विनोद कुमार की ओर से पिछले दिनों इसके लिए जिले में पत्र आया। इसमें निर्देश दिए कि अब दिसंबर से लेकर मार्च तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को नियमित राशन प्रति कार्ड तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल के साथ ही प्रति कार्ड एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो चना, एक किलो रिफाइंड मुफ्त मिलेगा। जबकि अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल के साथ एक-एक किलो चना, नमक व रिफाइंड का वितरण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रति कार्ड एक किलो के हिसाब से 6622 क्विंटल रिफाइंड की आपूर्ति हो चुकी है। नमक भी 80 फीसदी आ चुका है। जबकि चना अभी कुल आपूर्ति का 40 फीसदी ही आया है। बाकी के माल के लोडेड वाहन रास्तों में फंसे पड़े हैं। इनके शुक्त्रस्वार तक आने की संभावना है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो 12 दिसंबर से वितरण की शुरुआत करा दी जाएगी। हालांकि अभी भी शासन स्तर से तारीख निर्धारित होने का इंतजार किया जा रहा है। वितरण की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी लगाए जा रहे हैं। इन्हीं की निगरानी में वितरण होगा। इसके बाद इन्हें अपने हस्ताक्षर भी करने होंगे। उन्होंने बताया कि जांच के लिए सभी पूर्ति निरीक्षकों को भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed