{"_id":"63d3d61a8d48332b163ce358","slug":"rashmi-kanyadan-by-aligarh-dm-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएम ने किया रश्मि का कन्यादान, 16 साल पहले हत्या एवं लूटपाट में खो चुकी मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएम ने किया रश्मि का कन्यादान, 16 साल पहले हत्या एवं लूटपाट में खो चुकी मां-बाप
Fri, 27 Jan 2023 07:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Jan 2023 07:18 PM IST
सार
16 वर्ष पूर्व हत्या एवं लूटपाट की घटना में रश्मि कुमारी के सर से माता-पिता का साया उठ गया था। बच्ची एवं सम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व जिलाधिकारी ने उठाया। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने अभिभावक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रश्मि का कन्यादान कर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
दुल्हन रश्मि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
16 साल पहले हत्या एवं लूटपाट में मां-बाप को खो चुकी रश्मि का अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कन्यादान किया। रश्मि का विवाह अतरौली के ग्राम मढ़ौली निवासी अभय राज से हुआ। यह विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुआ, साथ में 150 जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया कन्यादान
बरला के ग्राम चांदगढ़ी की रहने वाली रश्मि कुमारी जिलाधिकारी से संरक्षण प्राप्त है। लगभग 16 वर्ष पूर्व हत्या एवं लूटपाट की घटना में रश्मि कुमारी के सर से माता-पिता का साया उठ गया था। बच्ची एवं सम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व जिलाधिकारी ने उठाया और उसके संरक्षक बन गये। सामूहिक विवाह समारोह में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने अभिभावक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रश्मि का कन्यादान कर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। रश्मि की शादी अतरौली के ग्राम मढ़ौली निवासी अभय राज से हुई।
विज्ञापन
150 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
ऐसे गरीब व निर्धन परिवार, जो शादी विवाह समारोह में होने वाले व्यय को वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उनका विवाह समारोह सम्मानपूर्वक, परम्परागत व धार्मिक रीति-रिवाज से सम्पन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह किए जाते हैं। हरदुआगंज स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लगभग 150 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस अवसर पर डीडीओ भरत कुमार मिश्र, डीपीओ स्मिता सिंह एवं श्रेयश कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।